फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: बाबर आजम को शीर्ष से हटाने के करीब पहुंचे शुभमन, वनडे रैंकिंग में विराट और सिराज को हुआ फायदा

Wed, 25 Oct 2023 04:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक भी नजदीक आ गए हैं। डिकॉक ने विश्व कप में शानदार शुरुआत की है और वह तीन शतक लगा चुके हैं। वह तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
शुभमन गिल, बाबर आजम, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी ने बुधवार (25 अक्तूबर) को विश्व कप के बीच ताजा वनडे रैंकिंग जारी की। भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल पहले स्थान पर पहुंचने के करीब हैं। वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बढ़त घटकर केवल छह रेटिंग अंक रह गई है। शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन उनके करीब पहुंच गए हैं। मौजूदा विश्व कप में पांच पारियों में 157 रन बनाने के बावजूद बाबर के रेटिंग अंक में गिरावट हुई है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, गिल ने भारत के लिए सिर्फ तीन मैचों में 95 रन बनाए हैं। पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ 53 रन की पारी के दम पर दाएं हाथ बल्लेबाज गिल के 823 रेटिंग अंक हो गए हैं। वह बाबर की शीर्ष रैंकिंग के करीब पहुंचने वाले एकमात्र खिलाड़ी नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक भी नजदीक आ गए हैं। डिकॉक ने विश्व कप में शानदार शुरुआत की है और वह तीन शतक लगा चुके हैं। वह तीसरे स्थान पर हैं।

डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
एक ही स्थान पर विराट और वॉर्नर
डिकॉक के साथी हेनरिच क्लासेन को सात स्थान का फायदा हुआ हुए। वह चौथे स्थान पर आ गए हैं। यह उनकी वनडे में अब तक सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। वहीं, भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर को भी फायदा हुआ है। विराट ने तीन और वॉर्नर ने दो स्थान की छलांग लगाई है। दोनों संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने 16 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है और वह 13वें नंबर पर आ गए।
विज्ञापन

इमाम उल हक और मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
सिराज, महाराज, नबी और जम्पा को फायदा
वनडे में गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले स्थान पर काबिज हैं। हालांकि, उन्हें शीर्ष स्थान से हटाने के लिए कई गेंदबाज करीब पहुंच गए हैं। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज तीसरे से दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज पांचवें से तीसरे पायदान पर आ गए हैं। अफगानिस्तान के अनुभवी ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी ने चार स्थानों की छलांग लगाई है और वह छठे नंबर पर आ गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा ने भी चार पायदानों की छलांग लगाकर सातवां स्थान हासिल कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें