फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 विश्व कप पर आज तस्वीर होगी साफ, आईसीसी की अहम बैठक में हो सकता है निर्णय  

Wed, 10 Jun 2020 05:43 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी की अहम बैठक में हो सकता है निर्णय, नए चेयरमैन की नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू
18 अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित है टी-20 विश्व कप का आयोजन 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को बुधवार को होने वाली बोर्ड सदस्यों की बैठक में ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप के भविष्य को लेकर गतिरोध दूर होने की उम्मीद है। इस बैठक में अगले चेयरमैन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा भी की जा सकती है।

विज्ञापन


 बोर्ड के सदस्य इस समय ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर कोई ठोस फैसला कर सकते हैं जिस पर कोविड-19 महामारी के कारण अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में क्या भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के आग्रह पर 2021 के बजाय 2022 में मेजबानी करने पर सहमत हो जाएगा।

इस सवाल के जवाब में बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा, ‘पहले आईसीसी को घोषणा करने दो कि उनका इस साल के विश्व टी-20 को लेकर क्या इरादा है। इस साल के टूर्नामेंट को लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।’
विज्ञापन


आईसीसी बोर्ड की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘भारत या तो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2021 के टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा और ऑस्ट्रेलिया में 2022 में इसका आयोजन होगा या फिर इसके उलट भी हो सकता है। किसी भी स्थिति में यह फैसला द्विपक्षीय सीरीजों को ध्यान में रखकर करना होगा।’ एक अन्य पहलू प्रसारक स्टार इंडिया है जिसने आईपीएल और आईसीसी प्रतियोगिताओं में भी निवेश किया है। अधिकारी ने कहा, ‘स्टार भी हितधारक है। उनकी राय भी मायने रखेगी।’

  • बैठक में ये मुद्दे रहेेंगे महत्वपूर्ण  


विश्व कप टला तो आईपीएल के आसार : ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर टी-20 विश्व कप स्थगित या रद्द कर दिया जाता है तो अक्टूबर-नवंबर में इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा सकता है।

  • गांगुली भी चेयरमैन की रेस में 


आईसीसी के निवर्तमान चेयरमैन शशांक मनोहर और बोर्ड उनके उत्तराधिकारी के लिए नामांकन प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा करेंगे। इस पद के लिए कई दावेदार हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के कोलिन ग्रेव्स के अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और पाकिस्तान के एहसान मनि के नाम भी इस पद के लिए उछाले जा रहे हैं। बीसीसीआई ने हालांकि अभी तक गांगुली को उम्मीदवार बनाने का औपचारिक फैसला नहीं किया है।

  • कर में छूट का मामला  


भारत में 2021 में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए करों में छूट से जुड़ा मामला भी है। बीसीसीआई पहले ही भारत में 2016 में खेले गए टी-20 विश्व कप से संबंधित करों को लेकर लड़ाई लड़ रहा है। इसके लिए देय दो करोड़ 37 लाख डॉलर का मसला अभी विवाद समाधान समिति के दायरे में है। बीसीसीआई ने कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के कारण कुछ समय देने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें