फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC को उम्मीद, इंडिपेंडेंस कप से पाक में क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा

Tue, 12 Sep 2017 12:29 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
इंडिपेंडेंस कप - फोटो : DunyaNews
विज्ञापन
आतंकी हमले के 8 साल बाद पाकिस्तान में इंडिपेंडेंस कप का पहला मैच मंगलवार को खेला जाएगा। आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर ने पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि काफी लंबे अंतराल के बाद लाहौर में इंटरनेशनल मैच होने से पाकिस्‍तान में इंटरनेशनल क्रिकेट को निश्चित तौर पर बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट के जरिए पाकिस्तान तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए विश्व एकादश की मेजबानी कर रहा है। आईसीसी ने एक बयान जारी कर इस बात पर खुशी जताई है और पाकिस्तान को शुभकामनाएं भी दी हैं।

पढ़ेंः- पाक में 8 साल बाद इंटरनेशनल टूर्नामेंट पर इस वजह से बाहर रह सकते हैं मोहम्मद आमेर

आईसीसी के चैयरमेन शशांक मनोहर ने बयान में कहा कि विश्व क्रिकेट के लिए यह बेहद खुशी की बात है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए विश्व एकादश की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लाहौर में इस हफ्ते विश्व एकादश टीम से जुड़ी सीरीज के बाद देश में और टीमें खेलने के लिए आएंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि साल 2009 में लाहौर में श्रीलंका की टीम बस पर आतंकी हमले के बाद से यह पाकिस्तान में पहली इंटरनेशनल सीरीज है। मनोहर ने बयान में कहा, "यह विश्व क्रिकेट के लिए अच्छा दिन है क्योंकि पीसीबी लाहौर में विश्व एकादश की मेजबानी करेगा। यह लंबी और मुश्किल यात्रा रही क्योंकि इस दौरान पीसीबी, पाकिस्तानी खिलाड़ियों और प्रशंसकों को अपने देश में मैचों के आयोजन, खेलने और देखने का मौका नहीं मिला।"

पढ़ेंः- पाक कोच ने कहा, इंडिपेंडेस कप से पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होगी  

उन्होंने कहा, "मैं पूरे क्रिकेट परिवार की तरफ से दोनों टीमों और पीसीबी को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि यह सप्ताह क्रिकेट के एक महान देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की एक नई और सफल शुरुआत का गवाह बनेगा।" बता दें कि पाकिस्तान और विश्व एकादश के बीच 12, 13 और 15 सिंतबर को लाहौर में तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें