फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीबी: आईसीसी ने अफगानिस्तान में क्रिकेट की समीक्षा के लिए गठित किया कार्यकारी समूह, पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा भी शामिल

Thu, 18 Nov 2021 04:12 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी नेे अफगानिस्तान में क्रिकेट की समीक्षा के लिए कार्यकारी समूह गठित किया है। इस समूह में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा भी शाामिल हैं। अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा हो जाने के बाद एसीबी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सदस्यों के लिए तेजी से सिर दर्द बनता जा रहा है। तालिबान द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद वहां पर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट चिंता का विषय है। इसके अलावा अब प्रशासनिक दिक्कतें भी आ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अफगानिस्तान में राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए एसीबी की स्थिति की समीक्षा करने के लिए कार्यकारी समूह गठित किया है जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा भी शामिल हैं। इस समूह का गठन किसी दबाव के चलते नहीं किया गया है। आईसीसी बोर्ड की 16 नवंबर की बैठक के लिए दो गुटों के प्रतिनिधि दुबई पहुंचे थे। 

विज्ञापन


इमरान ख्वाजा होंगे कार्यकारी समूह के अध्यक्ष

अफगानिस्तान में क्रिकेट की समीक्षा के लिए गठित किए गए कार्यकारी समूह की अध्यक्षता इमरान ख्वाजा करेंगे। उनके अलावा रोस मैकुलम, लॉसन नाइडू और रमीज राजा भी शामिल हैं। हालांकि, इसका निदेशक कौन होगा अभी इस फैसला किया जाना बाकी है। यह समूह आने वाले महीनों में आईसीसी बोर्ड को अपनी रिपोर्ट देगा। अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा हो जाने के बाद राजनीतिक परिदृश्य में आए बदलाव के कारण अफगानिस्तान में क्रिकेट के भविष्य पर चिंता बनी हुई है। कुछ दिन पहले तालिबान ने अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट का विरोध किया जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाने वाले टेस्ट मैच को स्थगित कर दिया गया था। 

एक समूह का नेतृत्व कर रहे फाजली

अजीजुल्लाह फाजली एक समूह का नेतृत्व कर रहे हैं जिन्हें अगस्त में देश के तालिबान के अधिग्रहण के तुरंत बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके साथ पूर्व सीईओ शफीकुल्लाह स्टानिकजई भी थे जो 2017 में अफगानिस्तान को आईसीसी की पूर्ण सदस्यता का दर्जा प्रदान किए जाने पर मुख्य कार्यकारी थे। एक अन्य समूह का नेतृत्व अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मीरवाइस अशरफ कर रहे हैं, जिन्हें हाल ही में बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। नसीब खान उनके अधीन सीईओ हैं। मीरवाइस अशरफ को औपचारिक रूप से देश के प्रधानमंत्री और एसीबी के मुख्य संरक्षक द्वारा एसीबी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें