विराट के अंदाज में खेली जेमिमा
महिला विश्व कप के पहले मैच में जेमिमा ने विराट कोहली के अंदाज में बल्लेबाजी की। वह कोहली की तरह ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं और मैच जिताकर ही वापस लौंटीं। जेमिमा जब बल्लेबाजी के लिए आई थीं, तब भारत का स्कोर एक विकेट पर 38 रन था। इसके बाद उन्होंने एक छोर संभाला और कोहली की तरह ही भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने विराट की मेलबर्न वाली पारी से कई शॉट भी कॉपी किए। अंत में उन्हें ऋचा घोष का साथ मिला, जिन्होंने 20 गेंद में 31 रन बनाए। वहीं, कोहली को हार्दिक का साथ मिला था। अंत में भारत को मैच जिताने के बाद जेमिमा के जश्न मनाने का अंदाज भी कोहली की तरह ही था।
आईसीसी ने भी दोनों खिलाड़ियों का वीडियो शेयर कर दिखाया की विराट कोहली और जेमिमा रोड्र्गज की पारी में कितनी समानता थी।