फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Awards: महिलाओं की साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम में दो भारतीयों को मिली जगह, पाकिस्तान की सिर्फ एक खिलाड़ी

Thu, 20 Jan 2022 05:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी की वनडे टीम में भारत की दो खिलाड़ियों ने जगह बनाई। इस टीम दक्षिण अफ्रीका के सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के दो-दो और पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के एक-एक खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन
मिताली राज और झूलन गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने पिछले साल (2021) की महिलाओं की सर्वश्रेष्ठ वनडे प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। इस टीम में दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। भारतीय कप्तान मिताली राज और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी इसमें जगह बनाने में कामयाब रही हैं। वहीं, पाकिस्तान की सिर्फ एक खिलाड़ी फातिमा सना को इसमें जगह मिली है। आईसीसी ने इस टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल किया, जिन्होंने वनडे में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड की हीथर नाइट को इस टीम का कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन


मिताली ने पिछले साल 503 रन बनाए
39 साल की मिताली राज ने पिछले साल उतने ही रन बनाए, जितने की इंग्लैंड की ओपनर टैमी ब्यूमोंट ने बनाए। हालांकि, मिताली के 503 रन उस समय में आए जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। पिछले साल उन्होंने वनडे में कोई सेंचुरी नहीं लगाई। हालांकि, 2021 में उनके नाम छह अर्धशतक जरूर हैं। वहीं, 39 साल की झूलन भी पिछले साल शानदार फॉर्म में थीं। उन्होंने तब वनडे में कुल 15 विकेट चटकाए और इकोनॉमी रेट 3.77 का रहा। झूलन के पास काफी अनुभव है और वह विकेट निकालने में माहिर हैं। 

दक्षिण अफ्रीका की सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी
वनडे में झूलन कुल 340 विकेट ले चुकी हैं। झूलन को एक बार आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महिलाओं में उनके नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं। आईसीसी की वनडे टीम में भारत की बस इन्हीं दो खिलाड़ियों ने जगह बनाई। इस टीम दक्षिण अफ्रीका के सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के दो-दो और पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के एक-एक खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन


हीथर नाइट का ऑलराउंड प्रदर्शन
टीम की कप्तान हीथर नाइट के लिए भी पिछला साल बेहतरीन रहा था। उन्होंने 42.30 की औसत से 423 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। हीथर ने 19.80 की औसत से पांच विकेट चटकाए।

आईसीसी महिला वनडे टीम 2021: लिजेल ली (दक्षिण अफ्रीका), एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड), मिताली राज (भारत), हीथर नाइट (कप्तान, इंग्लैंड), हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), मारिजाने कप्प ( दक्षिण अफ्रीका), शबनिम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका), फातिमा सना (पाकिस्तान), झूलन गोस्वामी (भारत), और अनीसा मोहम्मद (वेस्टइंडीज)
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें