फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC: विश्व कप ट्रॉफी का अंतरिक्ष में अनूठे अंदाज में अनावरण, पृथ्वी से 1,20,000 फीट की ऊंचाई पर की गई लॉन्च

Mon, 26 Jun 2023 11:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई।

सार

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट किया कि क्रिकेट जगत के लिए अनोखा पल है जब क्रिकेट विश्व कप 2023 ट्रॉफी का अंतरिक्ष में अनावरण किया गया। यह अंतरिक्ष में भेजी जाने वाली खेल ट्रॉफियों में से एक है और मील का नया पत्थर है।
विज्ञापन
अंतरिक्ष में वर्ल्ड कप ट्रॉफी - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण बेहद ही निराले अंदाज में किया है। उसका अनावरण अंतरिक्ष समताप मंडल पर किया गया, जोकि पृथ्वी से 1,20, 000 फीट ऊंचाई पर है। उस ऊंचाई पर तापमान शून्य से 65 डिग्री कम था।
विज्ञापन


उसके बाद ट्रॉफी की लैंडिंग अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हुई है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया है। भारत में विश्व कप का आयोजन अक्तूबर-नवंबर में किया जाना है। टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) 27 जून मंगलवार को करेगा।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट किया कि क्रिकेट जगत के लिए अनोखा पल है जब क्रिकेट विश्व कप 2023 ट्रॉफी का अंतरिक्ष में अनावरण किया गया। यह अंतरिक्ष में भेजी जाने वाली खेल ट्रॉफियों में से एक है और मील का नया पत्थर है। वास्तव में भारत में आईसीसी पुरुष विश्व कप ट्रॉफी दौरे की शानदार शुरुआत हुई है।

विश्व कप कप टूर की शुरुआत 27 जून से होगी और ट्रॉफी दुनिया भर के 18 देशों की यात्रा करेगी जिसमें कुवैत, बहरीन, मलयेशिया, अमेरिका, नाइजीरिया, यूगांडा, फ्रांस, इटली और मेजबान भारत शामिल है। विभिन्न गतिविधियों के जरिये इस टूर के जरिये लाखों क्रिकेट प्रशंसक चमचमाती ट्रॉफी का नजारा कर सकेंगे।
विज्ञापन

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ अलरडाइस ने कहा कि आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी टूर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अब आईसीसी के अब तक के सबसे बड़े विश्व कप का इंतजार कीजिए। क्रिकेट के एक अरब से ज्यादा प्रशंसक हैं। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा इस ट्रॉफी को करीब से देखें।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा- क्रिकेट किसी अन्य खेल के मुकाबले देश को ज्यादा जोड़ता है। देश में उत्साह का माहौल है। हम दुनिया की दस श्रेष्ठ टीमों के बीच छह हफ्ते तक चलने वाले क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करने को बेताब हैं। विश्व कप के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और ऐसे में ट्रॉफी का टूर प्रशंसकों के पास इस मेगा इवेंट का हिस्सा होने का बेहतरीन मौका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें