फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान क्रिकेटर कैफ को लिखना पड़ा, "मुझे इंसाफ नहीं चाहिए, भाई"

Tue, 20 Sep 2016 01:24 PM IST
सुरेंद्र कुमार वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहम्मद कैफ - फोटो : Getty
विज्ञापन
पिछले 10-12 दिनों से मोहम्मद कैफ का नाम मीडिया में खूब चर्चा में है जो अपने अपराध के लिए जाना जाता है। इसी नाम से देश में एक क्रिकेटर भी है जो टीम इंडिया के लिए 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेल चुका है। क्रिकेटर मोहम्मद कैफ छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के कप्तानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्रिकेट में सफल पारी खेलने के बाद क्रिकेटर कैफ ने राजनीति में भी कदम रखा लेकिन उन्हें कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी। पिछले कुछ समय से यह क्रिकेटर मीडिया की सुर्खियों में नहीं रहा है।

लेकिन एक और मोहम्मद कैफ इस समय खूब सुर्खियों में है और वह एक कुख्यात शार्प शूटर है। यह कैफ नाम पिछले दिनों उस समय चर्चा में आया जब बिहार में बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन की रिहाई के मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ कि रिहाई के दौरान पत्रकार राजदेव रंजन की हत्याकांड का मुख्य आरोपी (मोहम्मद कैफ) भी शहाबुद्दीन के साथ खड़ा ‌था।
विज्ञापन


पुलिस ने अपनी जांच के बाद पाया था कि शहाबुद्दीन के करीबी लड्डन मियां ने पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या करवाई थी। हालांकि उस दौरान पुलिस के आधे-अधूरे खुलासे पर सवाल उठे थे, जिसके बाद पुलिस ने फिर दावा किया कि मामले में अभी दो शार्प शूटर फरार हैं। इनमें से एक है मोहम्मद कैफ और दूसरा जावेद। इसके बाद से ही दोनों शार्प शूटर फरार चल रहे ‌थे। बताया जाता है कि इनमें से एक कैफ शहाबुद्दीन की भागलपुर जेल से रिहाई के दौरान उसके साथ खड़ा था। इस दौरान जब शहाबुद्दीन पत्रकारों से बात कर रहा था तब उसके बराबर में खड़ा मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी मुस्कुरा रहा था।

लेकिन इस शार्प शूटर और क्रिकेटर का एक ही नाम (मोहम्मद कैफ) होने से क्रिकेटर कैफ को काफी दिक्कत हुई और उन्हें इतनी परेशानी हुई कि ट्वीट करके सफाई देनी पड़ी कि वो शार्प शूटर नहीं हैं। उनके इस ट्वीट को इरफान पठान और सुरेश रैना पसंद भी किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

लोग पूछ रहे हैं, 'ये कैफ बाई ने क्या कर दिया'

मोहम्मद कैफ - फोटो : PTI
क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने आज सुबह एक ट्विट पोस्ट कर लोगों को यह बताने की कोशिश की कि वो एक शार्प शूटर नहीं हैं। मुझे और मेरे परिवार को इस मामले में कई फोन आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा कि उनके साथ सिर्फ बैट और बॉल से खेलिए।

उन्होंने अपने पोस्ट पर एक अटैच पत्र भी लगाया है जिसमें उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर हुई दिक्कतों के बारे में जानकारी दी।

पत्र में उन्होंने लिखा, "पिछले कई दिनों से मेरे हमनाम (मोहम्मद कैफ) के नाम से एक खबर चल रही हैं जो एक शार्प शूटिंग केस में संलिप्त है। कुछ पत्रकारों ने मेरे भाई के पास फोन करके पूछा 'ये कैफ भाई ने क्या कर दिया।' कुछ एजेंसियां भी मेरे नाम और फोटो लगाकर यह चला रही हैं 'क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को इंसाफ दो'।"

उन्होंने लिखा, " मुझे इस इंसाफ नहीं चाहिए। भाई।" उन्होंने आगे लिखा, "सर, मेरा नाम मोहम्मद कैफ है और मैं वह शार्प शूटर नहीं हूं। मैं गन के साथ शूट नहीं करता हूं हालांकि स्ंटप्स पर बॉल के जरिए अभी भी शूट करने का प्रयास करता हूं। बतौर कप्तान छत्तीसगढ़ टीम को अगली घरेलू सत्र में टीम को आगे ले जाने की कोशिश करूंगा, जो कि पहली बार रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेंगी। आपकी शुभकामनाएं चाहिए लेकिन इस तरह के कंफ्यूजन को खत्म करें। हर मोहम्मद कैफ क्रिकेटर नहीं होता।" 
  My name is @MohammadKaif but I m not that Sharp Shooter.
Me&family getting lot of calls.M
playing only with bat&ball pic.twitter.com/JvYkWayQwo — Mohammad Kaif (@MohammadKaif) 20 सितंबर 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें