फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी हमले के सवाल पर बचकर निकले नवाज शरीफ

Tue, 20 Sep 2016 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पाकिस्तानी पीएम - फोटो : ANI
विज्ञापन
उड़ी हमले पर पाकिस्तान की ओर से जवाब देते नहीं बन रहा है। न्यू यॉर्क में पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी से मुलाकात में कश्मीर का मामला उठाया लेकिन जब मीडिया ने इस मामले उनसे सवाल किया तो वह बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए।
विज्ञापन


भारत की समाचार एजेंसी एएनआई के पत्रकार ने पाकिस्तानी पीएम से उड़ी हमले पर सवाल पूछा तो उन्होंने हाथ उठाकर जवाब देने से मना कर दिया। पत्रकार ने शरीफ के मुंह तक माइक ले जाकर जवाब मांगा तो शरीफ माइक से दूर होते हुए आगे बढ़ गए।

पत्रकार ने दोबारा सवाल दोहराया तो सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकार को भी रास्ते से हटा दिया। विडियो में देखिए कैसे सवाल को टालते हुए आगे बढ़ गए पाकिस्तानी पीएम...
विज्ञापन

  WATCH (New York City): Nawaz Sharif avoids answering questions on #UriAttacks pic.twitter.com/SKIb2NboXB — ANI (@ANI_news) September 19, 2016
विज्ञापन

गाड़ी में 'छिपे' रहे सरताज अजीज

सरताज अजीज
उड़ी हमले पर पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज भी अब कुछ कहने से बच रहे हैं। जब उनसे उड़ी हमले पर पाकिस्तान का पक्ष जानने की कोशिश की गई तोतो वह अपनी गाड़ी में ही बैठे रहे और कुछ नहीं बोले। हालांकि इससे पहले दिन अजीज ने उड़ी हमले पर भारत के बयानों को कश्मीर की स्थिति से ध्यान हटाने की कोशिश बताया था। अजीज ने कहा था, 'बुरहान वानी की मौत के बाद तेजी से बिगड़ी कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति से ध्यान हटाने की भारत की कोशिश है।'
  Pakistan PM Nawaz Sharif's advisor on Foreign Affairs Sartaj Aziz also refused to take any questions from ANI #UriAttacks pic.twitter.com/O3pRwx43zI — ANI (@ANI_news) September 19, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें