फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC: बीते तीन विश्व कप से मेजबान टीम ही चैंपियन, भारत इतिहास दोहराने के करीब; जानें दोनों टीमों का रिकॉर्ड

Sat, 18 Nov 2023 06:51 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

2011 से 2019 तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड अपनी मेजबानी में विश्व विजेता बने हैं। मेजबान भारत फिर से फाइनल में पहुंचा है। ऐसे में टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने की संभावना बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन
वनडे विश्व कप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं, संयोग और हालात भी बयां कर रहे हैं, इस बार विश्व चैंपियन बनने की फिर हमारी बारी है। बीते तीन विश्वकप से मेजबान देश ही विश्व विजेता बनता आ रहा है। 2011 में अंतिम बार भारत अपनी मेजबानी में चैंपियन बना था। 2015 में मेजबान ऑस्ट्रेलिया विजेता बना और 2019 में इंग्लैंड ने अपनी मेजबानी में पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 12 साल बाद भारत विश्वकप का न सिर्फ मेजबान है बल्कि फाइनल में भी जगह बना चुका है। यही नहीं विश्वकप के 48 साल के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब दो देश दूसरी बार आपस में फाइनल खेलने जा रहे हैं।
विज्ञापन


1996 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका में फाइनल हुआ था। 96 में श्रीलंका विजेता बना तो 2007 में ऑस्ट्रेलिया ने इस हार का बदला लिया। 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराया। इस बार बदला लेने की बारी टीम इंडिया की है। यह संयोग बता रहे हैं कि टीम इंडिया तीसरी बार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को विश्व चैंपियन बन सकती है।

विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे विश्वकप का पांचवां मैच
इस विश्वकप में 711 रन बना चुके विराट कोहली फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप का पांचवां मैच खेलेंगे। विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2011 का क्वार्टर फाइनल, 2015 का सेमीफाइनल और 2019, 2023 का लीग मैच खेल चुके हैं। 2011 में विराट ने 24 रन बनाए थे, तब उनके साथ 52 रन पर दो विकेट लेने वाले अश्विन भी खेले थे। 2015 में उन्होंने 1 रन बनाया था। तब रोहित ने 34 रन की पारी खेली थी। 2019 में विराट ने 77 गेंद में 82 रन बनाकर भारत को जिताया था। तब रोहित ने 57 रन बनाए थे। इस टीम में विराट, रोहित (2015,19), अश्विन (2011, 15) के अलावा बुमराह (2019), कुलदीप (2019), शमी (2015), राहुल (2019), जडेजा (2015) को पिछले विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने का अनुभव है।
विज्ञापन


स्मिथ ने पिछले दो विश्वकप में भारत के खिलाफ बनाए 174 रन
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ इस विश्वकप में वैसी फॉर्म में नहीं हैं, जिसके लिए वह विख्यात हैं, लेकिन 2015 और 2019 के विश्वकप में वह भारत के खिलाफ 105 और 69 रन (कुल 174) की पारियां खेल चुके हैं। डेविड वॉर्नर ने 2015 में 12 और 19 में 56 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्मिथ (2015, 19), वॉर्नर (2015, 19), स्टार्क (2015, 19), हेजलवुड (2019), मैक्सवेल (2015, 19), स्टोइनिस (2019), कमिंस (2019), जांपा (2019) को भारत के खिलाफ विश्वकप में खेलने का अनुभव है।
 
विश्वकप में भारत और ऑस्ट्रेलिया
वर्ष मैच परिणाम
1983 ऑस्ट्रेलिया 162 रन से जीता
1983 भारत 118 रन से जीता
1987 ऑस्ट्रेलिया 1 रन से जीता
1987 भारत 56 रन से जीता
1992 ऑस्ट्रेलिया 1 रन से जीता
1996 ऑस्ट्रेलिया 16 रन से जीता
1999 ऑस्ट्रेलिया 77 रन से जीता
2003 ऑस्ट्रेलिया नौ विकेट से जीता
2003 ऑस्ट्रेलिया 125 रन से जीता (फाइनल)
2011 भारत पांच विकेट से जीता (क्वार्टर फाइनल)
2015 ऑस्ट्रेलिया 95 रन से जीता (सेमीफाइनल)
2019 भारत 36 रन से जीता
2023 भारत छह विकेट से जीता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें