फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं इंटरनेशनल और डोमेस्टिक T-20 में सबसे तेज शतक

Tue, 31 Oct 2017 11:30 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
chris gayle - फोटो : pti
वेस्ट इंडीज के धाकड़ बल्लेबाज ‌क्रिस गेल के नाम इंटरनेशनल-फर्स्ट क्लास टी-20 इतिहास में सबसे तेज शतक मारने का रिकॉर्ड है। गेल ने आईपीएल 2013 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज 30 गेंदों में 100 रन ठोंक ‌दिए थे। इस पारी के दौरान गेल ने 175 रन बनाए थे। जो टी-20 का अब तक का सर्वाधिक स्कोर है। दक्षिण अफ्रीका के पॉचेसट्रॉम में बांग्लादेश के खिलाफ डेविड मिलर अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। 29 अक्टूबर 2017 को मिलर ने 35 गेंद पर शानदार शतक जड़ा। 
विज्ञापन

दूसरा सबसे तेज शतक रिचर्ड लेवी के नाम दर्ज है

2 of 5
साउथ अफ्रीका - फोटो : ESPN
प्रथम श्रेणी में गेल के बाद ऑस्ट्रेलिया के एंड्रू सायमंड्स ने 2004 में मैड स्टोन में केंट की तरफ से खेलते हुए मिडलसेक्स के खिलाफ महज 34 गेंदों में शतक ठोका था। यह प्र‌थम श्रेणी में टी-20 में दूसरा सबसे तेज शतक है। इंटरनेशनल टी-20 में दूसरा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड लेवी के नाम दर्ज है। लेवी ने साल 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में 45 गेंद में शतक जड़ा था।
 
विज्ञापन

इंटरनेशनल टी-20 में तीसरा सबसे तेज शतक केएल राहुल के नाम

3 of 5
केएल राहुल - फोटो : getty
प्रथम श्रेणी के तहत टी-20 में तीसरा सबसे तेज शतक नमीबिया के एलपी वंडर वेस्‍थुइजेन के नाम है। उन्होंने नमीबिया की तरफ से खेलते हुए केन्या के खिलाफ विंडहोक में 2011-12 के दौरान महज 35 गेंदों में शतक लगाया था। इंटरनेशनल टी-20 में तीसरा सबसे तेज शतक भारत के केएल राहुल और दक्षिण अफ्रीका के ही फॉफ डुपल्सी के नाम है। दोनों ने 46-46 गेंद पर शतक जड़ा है। राहुल ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरि़डा में 46 गेंद में शतक बनाया था। वहीं डुप्लेसी ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ ही जोहानेसबर्ग में खेले गए टी-20 में 46 गेंद में शतक जड़ा था।
 

चौथा सबसे तेज शतक युसूफ पठान ने ठोका है

4 of 5
यूसुफ पठान
प्रथम श्रेणी के टी-20 में चौथा सबसे तेज शतक मुंबई में राजस्‍थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए युसूफ पठान ने ठोका है। पठान ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 2009-10 के दौरान मुंबई इं‌डियंस के खिलाफ महज 37 गेंदों में शतक ठोक दिया था। न्यूजीलैंड के स्कॉट स्टायरिस ने भी ससेक्स की तरफ से खेलते हुए ग्लूकोस्टरशायर के खिलाफ 2012 में होव में 37 गेंदों में शतक लगाया था। इंटरनेशनल टी-20 में चौथा सबसे तेज शतक ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में 2013 में 47 गेंदों में लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम श्रेणी के टी-20 में पांचवां सबसे तेज शतक डेविड मिलर के नाम है

5 of 5
डेविड मिलर - फोटो : IPL
प्रथम श्रेणी के टी-20 में पांचवां सबसे तेज शतक डेविड मिलर के नाम है। मिलर ने महज 38 गेंदों में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए बेंगलूरू के खिलाफ 100 रन बनाए थे। आईपीएल 2013 के दौरान मोहाली में मिलर ने यह पारी खेली थी। इंटरनेशनल टी-20 में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्‍ल्लेबाज क्रिस गेल ने 2007 के विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाया था। यह इंटरनेशनल टी-20 में पांचवां सबसे तेज शतक है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें