टीम इंडिया के इस बल्लेबाज के नाम से अब फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का गेट नंबर-2 जाना जाएगा। इसके लिए दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने सहमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
2 of 5
वीरेंद्र सहवाग
बुधवार को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाएगा। उससे पहले ही कोटला स्टेडियम के गेट नंबर-2 का नाम 'मुल्तान का सुल्तान' के नाम से मशहूर टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पर रखा जाएगा। मंगलवार को इसका नामकरण समारोह संपन्न होगा।
विज्ञापन
3 of 5
वीरेंद्र सहवाग
इस मामले में डीडीसीए के प्रशासक जस्टिस (रिटायर्ड) विक्रमजीत सेन ने अपने एक बयान में कहा, 'डीडीसीए के पूर्व प्रबंधन ने वीरेंद्र सहवाग की कई उपलब्धियों को मान्यता दी थी, जिसमें गेट नंबर-2 भी शामिल है। इसलिए मैं उस वादे को पूरा कर रहा हूं।' उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा कि डीडीसीए में बड़े पैमाने पर योगदान देने वाले क्रिकेटरों के योगदान को पहचानने के लिए ऐसा किया गया है। सेन ने कहा कि कई अन्य इनिशिएटिव में से पहले इसको किया गया है। इसके लिए डीडीसीए के द्वारा एक समिति का गठन किया गया, जो डीडीसीए में योगदान करने वालों का मूल्यांकन करती है।
4 of 5
वीरेंद्र सहवाग
बता दें कि 20 अक्टूबर 1978 को जन्मे सहवाग अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। सहवाग दुनिया के सबसे तेज विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार थे। पाकिस्तान के खिलाफ वर्ष 1999 में वन-डे के जरिये अपने करियर का आगाज करने वाले वीरू ने 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन पारियां खेली।
टेस्ट मैचों में उन्होंने 49.34 की औसत से 8586 रन बनाए हैं, जिनमें 23 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 251 वन-डे मैचों में उन्होंने 8273 रन बनाए हैं, जिनमें 15 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं। वन-डे में उनका सर्वोच्च स्कोर 219 है। टेस्ट मैचों में उनका सर्वाधिक स्कोर 318 रन है। चेन्नई में सहवाग ने 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह पारी खेली थी। मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में 309 रन बनाए। टेस्ट में दो तिहरे शतक सहवाग के नाम दर्ज है। सहवाग के अलावा किसी भारतीय ने यह कारनामा अभी तक नहीं किया है।