क्या है पूरा मामला?
प्लंकेट शील्ड टूर्नामेंट (प्रथम श्रेणी टूर्नामें) में कैंटरबरी और ऑकलैंड के बीच खेले गए मैच का एक वीडियो वायरल हो गया। निकोल्स पर आरोप है कि उन्होंने हेलमेट की सहायता से गेंद के साथ छेड़छाड़ की। वीडियो में यह दिख रहा है कि वह गेंद को हेलमेट से रगड़ रहे हैं। अगर उनके खिलाफ मामला सही पाया गया तो छह टेस्ट या 12 वनडे मैचों में प्रतिबंध लग सकता है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा?
हेनरी निकोल्स के मामले को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट को एक बयान भी जारी करना पड़ा है। बोर्ड ने कहा कि हेनरी निकोल्स के खिलाफ आचार संहिता के नियम 3.1 के अनुच्छेद 1.15 के कथित उल्लंघन की शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने प्लंकेट शील्ड में कैंटरबरी और ऑकलैंड के बीच हेगले ओवल में खेले गए मैच के तीसरे दिन यह गलती की है।