फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहेल के शतक से पाकिस्तान मजबूत, दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 482 रन

Mon, 08 Oct 2018 09:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
haris sohail
विज्ञापन

हारिस सोहेल के पहले टेस्ट शतक की बदौलत पाकिस्तान ने यहां पहले टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को 482 रन बनाए जिसके बाद आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने 13 ओवर में बिना विकेट खोए 30 रन बनाकर सतर्क शुरुआत की।

विज्ञापन


दिन का खेल खत्म होने पर उस्मान ख्वाजा 17 जबकि पदार्पण कर रहे आरोन फिंच 13 रन बनाकर खेल रहे थे। पाकिस्तान के स्पिनरों को पिच से टर्न मिल रहा था और ऐसे में दोनों सलामी बल्लेबाजों की राह आसान नहीं रही।

आस्ट्रेलिया की टीम 452 रन से पीछे है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं। लेग स्पिनर यासिर शाह आस्ट्रेलिया की टीम के लिए मुख्य खतरा हो सकते हैं जबकि उन्हें आफ स्पिनरों मोहम्मद हफीज और बिलाल आसिफ का साथ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

असद शफीक
इससे पहले बायें हाथ के बल्लेबाज सोहेल (110) और असद शाफिक (80) ने उम्दा पारियां खेली जिससे पाकिस्तान ने सुबह तीन विकेट पर 255 रन से आगे खेलते हुए स्कोर 500 रन के करीब पहुंचाया। सुबह के सत्र में रात्रि प्रहरी मोहम्मद अब्बास (03) आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे।

सोहेल ने छह घंटे की अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के मारे। उन्होंने शाफिक के साथ पांचवें विकेट के लिए 150 रन जोड़े। शाफिक चाय के विश्राम से ठीक पहले पदार्पण लेग स्पिनर मार्नस लाबुशेन का पहला टेस्ट शिकार बने। उन्होंने विकेटकीपर टिम पेन को कैच थमाया। शाफिक ने अपनी पारी के नौ चौके और एक छक्का मारा।

सोहेल ने स्पिनर जान हालैंड पर छक्का और फिर दो रन के साथ शतक पूरा किया। उन्हें अंतत: नाथन लियोन ने विकेट के पीछे कैच कराया। पाकिस्तान ने अपने अंतिम छह विकेट 72 रन पर गंवाए जिसमें बाबर आजम (चार) और कप्तान सरफराज अहमद (15) रन आउट हुए। आस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने 58 रन देकर तीन जबकि लियोन ने 114 रन देकर दो विकेट चटकाए। हालैंड, लाबुशेन और मिशेल स्टार्क ने एक-एक विकेट चटकाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें