फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: फिटनेस टेस्ट में फेल पांड्या ने की टीम इंडिया के साथ ट्रेनिंग, गेंदबाजी करते आए नजर

Mon, 13 Jan 2020 04:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hardik pandya
पीठ की सर्जरी से उबर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
hardik pandya
पांड्या को अंतिम लम्हों में न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारत ए टीम से हटा दिया गया था क्योंकि वह सर्जरी से पूरी तरह नहीं उबर पाए थे। हार्दिक को सबसे पहले कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह के साथ स्टंप को हिट करने का अभ्यास करते हुए देखा गया। 
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या
पांड्या ने बाद में गेंदबाजी कोच भरत अरूण के मार्गदर्शन में नेट पर गेंदबाजी की। हार्दिक का लंदन में आपरेशन हुआ था और तब से वह मुंबई में अपने ट्रेनर रजनीकांत के निरीक्षण में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। 

4 of 5
hardik pandya
इस बीच वैकल्पिक अभ्यास सत्र के बावजूद भारतीय टीम के लगभग सभी सदस्यों को ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लेने देखा गया। अंतिम एकादश में दूसरे सलामी बल्लेबाज के स्थान के दावेदार लोकेश राहुल और शिखर धवन ने नेट्स पर बल्लेबाज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hardik pandya
पीठ की चोट के कारण चार महीने से टीम से बाहर चल रहे पांड्या की वापसी का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाने से संकेत हैं कि हाल ही में हुई सर्जरी के बाद उन्हें पूरी तरह फिट होने में समय लगेगा। पांड्या फिटनेस टेस्ट के दौरान ज्यादा अंक हासिल नहीं कर सके। उनके स्कोर स्वीकृत स्तर से कम रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें