फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs IRE: टी20 सीरीज से पहले कोच लक्ष्मण ने दिया गुरुमंत्र, कप्तान हार्दिक ने कर दिया खुलासा

Sun, 26 Jun 2022 10:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन

सार

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं और वीवीएस लक्ष्मण पहली बार भारतीय टीम के कोच बने हैं। 
 
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या पहली बार भारतीय टीम के कप्तान बने हैं। इसके साथ ही वीवीएस लक्ष्मण को पहली बार राष्ट्रीय टीम का कोच बनाया गया है। दो टी20 मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी नहीं हैं। टीम इंडिया मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी सीनियर टीम के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले कोच लक्ष्मण ने हार्धिक पांड्या और टीम के बाकी खिलाड़ियों को सिर्फ एक बात पर ध्यान देने के लिए कहा है। हार्दिक ने बताया कि कोच लक्ष्मण ने उनसे कहा कि इस मैच को भी उसी तरह से खेलना है, जैसे आप भारत के लिए बाकी मैच खेलते हैं। आयरलैंड की टीम को कमजोर आंकने की भूल नहीं करना है। 

आयरलैंड के खिलाफ खेल रहे हैं- यह कहना आसान
हार्दिक ने मैच से पहले कहा "आयरलैंड के खिलाफ खेल रहे हैं। यह कहना आसान है, लेकिन भारत के लिए खेलना सबसे ज्यादा गर्व की बात है। अगर हमें विश्व कप जीतना है तो यहां से हर मैच हमारे लिए जरूरी है ताकि हम विश्व कप के फाइनल तक पहुंच सकें। मैंने सभी को पहली बात यही कही है कि यह मायने नहीं रखता कि  हम किसके खिलाफ खेल रहे हैं। हमें अपनी खुद की चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है।"

हार्दिक ने आगे कहा कि वो हर मैच को एक ही तरीके से लेते हैं। चाहे वो विश्व कप का मैच हो, किसी बड़ी सीरीज का मैच हो या छोटी टीमों के खिलाफ मुकाबला हो। यह मानसिक रूप से मजबूत रहने से जुड़ा है। दो मैचों में लय पकड़ना आसाना नहीं है, लेकिन हम भारत के लिए खेल रहे हैं और हमें हर हाल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है, जो कि हम करेंगे। 

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
इस सीरीज में रोहित और कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के न होने से युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। पिछली सीरीज में पारी की शुरुआत करने वाले ईशान किशन और ऋतुराज को इस सीरीज में भी मौका मिलना लगभग तय है। इसके अलावा अर्शदीप सिंह या उमरान मलिक को अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आवेश खान, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें