फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 Rankings: दुनिया के नंबर-एक टी20 ऑलराउंडर बने हार्दिक पांड्या, विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

Wed, 03 Jul 2024 02:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

हार्दिक पांड्या ने लोअर ऑर्डर में बल्ले से प्रभावशाली कैमियो निभाया और गेंद से भी शानदार सफलता हासिल की। जब टीम को उनकी जरूरत थी तब उन्होंने चुनौती स्वीकार की और विकेट निकाले।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी ने ताजा टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान और स्टार हार्दिक पांड्या दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। ताजा रैंकिंग में वह श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक बन गए हैं। हार्दिक दो पायदान चढ़कर श्रीलंकाई स्टार वानिंदु हसरंगा की बराबरी की। हार्दिक को टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। फाइनल में हार्दिक ने हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे। हार्दिक का टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से प्रदर्शन अच्छा रहा और वह टी20 में दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

बतौर ऑलराउंडर हार्दिक का शानदार प्रदर्शन रहा

रोहित और हार्दिक - फोटो : BCCI/ICC
हार्दिक पांड्या ने लोअर ऑर्डर में बल्ले से प्रभावशाली कैमियो निभाया और गेंद से भी शानदार सफलता हासिल की। जब टीम को उनकी जरूरत थी तब उन्होंने चुनौती स्वीकार की और विकेट निकाले। उन्होंने 150 से अधिक के स्ट्राइक-रेट से 144 रन बनाए और 11 विकेट भी चटकाए। हालांकि, उनका सबसे शानदार प्रदर्शन फाइनल में आया जब उन्होंने लगभग दक्षिण अफ्रीका को मैच जिता चुके क्लासेन को 17वें ओवर में पवेलियन भेजा।। इसके बाद हार्दिक ने अंतिम ओवर फेंका और 16 रनों का बचाव करते हुए भारत को टी20 विश्व कप खिताब जीतने में मदद की।

टी20 आलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष 10 में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं। इनमें मार्कस स्टोइनिस, सिकंदर रजा, शाकिब अल हसन और लियाम लिविंगस्टोन को एक स्थान का फायदा हुआ। मोहम्मद नबी चार पायदान के नुकसान के साथ शीर्ष पांच से बाहर हो गए हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में बुमराह को हुआ फायदा

टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
पुरुषों की टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में, एनरिक नॉर्त्जे 675 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष रैंकिंग वाले आदिल राशिद के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने अपने 15 विकेट और 4.18 की शानदार इकोनॉमी के लिए टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीता, 12 स्थानों की छलांग लगाकर शीर्ष-10 में एंट्री पाने के करीब पहुंच चुके हैं। यह साल 2020 के बाद से उनकी सर्वोच्च रैंकिंग है।
विज्ञापन

बल्लेबाजी रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं

कुलदीप यादव गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं, जो तीन पायदान के फायदे से संयुक्त आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा अर्शदीप सिंह, जो टी 20 विश्व कप में विकेट चार्ट में शीर्ष पर पहुंचने के बाद करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि तबरेज शम्सी पांच पायदान ऊपर चढ़कर शीर्ष 15 में पहुंच गए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में बहुत ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिली। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम के रूप में एक मामूली बदलाव हुआ है। उन्हें खराब विश्व कप अभियान के कारण दो अंकों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें