hardik pandya
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पीठ की सर्जरी के बाद फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर मैदान में वापसी कर सकते हैं। हार्दिक ने अक्बतूर में लंदन के अस्पताल में अपनी बैक सर्जरी कराई थी। फिलहाल, वो रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजर रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में भरोसा जताया कि वो न्यूजीलैंड दौरे पर वापसी करेंगे। पांड्या ने जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों ने सर्जरी के बाद वापसी की लिए काफी मेहनत की है।