फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतीजे बेहतर हो तो बदलाव से फर्क नहीं पड़ता : हरभजन 

Thu, 23 Aug 2018 11:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरभजन सिंह
विज्ञापन

भारत के अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि 38 टेस्ट में 38 बदलाव बहुत ज्यादा हैं लेकिन विराट कोहली एंड कंपनी अगर नतीजे दे रही है तो इससे फर्क नहीं पड़ता। भारत ने कोहली की कप्तानी में 38 टेस्ट में 38 अलग-अलग संयोजन के साथ खेला है। 

विज्ञापन


हरभजन ने कहा कि निजी तौर पर मेरा मानना है कि 38 टेस्ट में 38 बदलाव कुछ ज्यादा हैं। लेकिन हर कप्तान अलग होता है और हर टीम की जरूरत अलग होती है। जरूरत के अनुसार खिलाड़ी चुने जाते हैं और यह रणनीति उनके लिए कारगर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि वे दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने के करीब पहुंचे और इंग्लैंड में सीरीज में वापसी की। 

यदि कप्तान को इस पर भरोसा है और प्रबंधन तथा खिलाड़ी राजी है तो क्या फर्क पड़ता है। कोहली इस शृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए अभी तक दो शतक बना चुके हैं। उनकी तारीफ करते हुए हरभजन ने कहा कि उन्होंने इंग्लैंड के हालात में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए काफी मेहनत की है। 
विज्ञापन


गेंद को छोड़ने और खेलने को लेकर भी उन्होंने काफी अनुशासन बरता। वह शानदार बल्लेबाज हैं और मैंने ऐसे बहुत कम बल्लेबाज देखे हैं जो दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में बल्लेबाजी को इतना आसान बना देते हैं। उन्होंने कहा कि विराट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह जीतने के लिए ही खेलता है, हालात चाहे जो भी हो। ऐसे में कुछ मैच हार भी जाते हैं लेकिन लय में आने पर अधिक जीत मिलती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें