फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harbhajan-Kamran: हरभजन का कामरान से हुआ सामना, सामने आया वीडियो, अर्शदीप सिंह पर टिप्पणी के बाद हुआ था विवाद

Sun, 07 Jul 2024 05:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दरअसल, भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान कामरान अकमल को शाहिद हाशमी के साथ अर्शदीप सिंह का मजाक बनाते देखा गया था। कामरान और हाशमी दोनों का कहना था कि अर्शदीप को 20वां ओवर नहीं देना चाहिए था और पाकिस्तान की टीम जीत जाएगी।
विज्ञापन
कामरान-हरभजन - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर कामरान अकमल का शनिवार को भारतीय दिग्गज हरभजन सिंह से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सामना हुआ। बर्मिंघम में दोनों को एक-दूसरे से बातचीत करते देखा गया जिसके बाद एक बार फिर अर्शदीप सिंह पर टिप्पणी के मामले को हवा मिल गई। दरअसल, कामरान ने टी20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान अर्शदीप सिंह पर विवादित टिप्पणी की थी। जिस पर हरभजन ने पाकिस्तानी दिग्गज को लताड़ लगाई थी।
विज्ञापन


विवाद के बाद मिले कामरान-भज्जी
दोनों देशों के पूर्व क्रिकेटरों के बीच मुकाबलों के बाद कामरान और हरभजन को बहस करते देखा गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, दोनों के बीच क्या बातचीत हो रही है, इसका पता नहीं चल पाया है। ऐसा लग रहा है कि भज्जी अकमल को कुछ समझाते दिख रहे हैं।

कामरान ने दिया था विवादित बयान
दरअसल, भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान कामरान अकमल को शाहिद हाशमी के साथ अर्शदीप सिंह का मजाक बनाते देखा गया था। कामरान और हाशमी दोनों का कहना था कि अर्शदीप को 20वां ओवर नहीं देना चाहिए था और पाकिस्तान की टीम जीत जाएगी। हालांकि, अर्शदीप ने अपने प्रदर्शन से दोनों के मुंह बंद कर दिए थे।
विज्ञापन


भज्जी ने लगाई थी क्लास
कामरान अकमल के विवादित बयान पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने उनकी क्लास लगाई थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए पाकिस्तानी खिलाड़ी को मुंहतोड़ जवाब दिया था। 
विज्ञापन


कामरान अकमल ने मांगी थी माफी
भारतीय दिग्गज के खरी-खोटी सुनाने के बाद कामरान ने अपने बयान को लेकर माफी मांगते हुए ट्वीट किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें