फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरू, भज्जी के लिए खास है यह मैदान

Fri, 01 Mar 2013 10:42 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया को मिली शानदार जीत ने भले ही इंडियन क्रिकेट फैंस की मुस्कुराहट लौटा दी। लेकिन वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह की नाकामी अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। क्रिकेट में कई यादगार प्रदर्शन कर चुके वीरू और भज्जी चेन्नई टेस्ट में मिले मौके को भुनाने में नाकाम रहे। हैदराबाद का मैदान वीरू और भज्जी दोनें के लिए कुछ खास रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये दोनों दिग्गज इस मैदान में अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा पाएंगे?
विज्ञापन


हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम का टेस्ट इतिहास बताता है कि यह मैदान वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह दोनों के लिए काफी लकी रहा है। इस मैदान पर सहवाग रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। यहां सहवाग ने 2 टेस्ट की 3 पारियों में 2 अर्द्घशतक की मदद से 197 रन बनाए हैं। उनसे आगे न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम हैं।

वहीं हरभजन सिंह इस मैदान पर दोगुना कमाल कर चुके हैं। स्पिन गेंदबाज की हैसियत से टीम में खेलने वाले हरभजन हैदराबाद में नाबाद 111 रनों की शतकीय पारी खेल चुके हैं। इसके अलावा भज्जी ने यहां गेंद से भी अच्छा कमाल किया है। इस मैदान पर भज्जी के नाम 1 टेस्ट मैच में 5 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि भज्जी और वीरू की जोड़ी हैदराबाद में कमाल करेगी और फिर से रंग में लौटेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर वीरेंद्र सहवाग केवल 21 रन ही बना सके थे। वहीं स्पिनरों की मददगार पिच पर भी हरभजन सिंह केवल 3 विकेट ले पाए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें