फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट को कुछ वापस देने से खुश हूं: लक्ष्मण

Fri, 05 Apr 2013 09:11 PM IST
हैदराबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संन्यास ले चुके भारतीय टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का कहना है कि आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद का सलाहकार बनना और कमेंटरी करना क्रिकेट को कुछ वापस करने का उनका तरीका है, जिस खेल ने उन्हें सब कुछ दिया है।
विज्ञापन


लक्ष्मण ने शुक्रवार को कहा, ‘मैं विभिन्न चीजों का अनुभव कर रहा हूं। खेल में कुछ योगदान देना शानदार है क्योंकि क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया है। मेरे पास जो भी अनुभव है, मैं उसे क्रिकेटरों से साझा करना चाहता हूं। सलाहकार के तौर पर मैं अपने अनुभव खिलाड़ियों से बांट रहा हूं। कमेंटरी के जरिये मैं दर्शकों से इनको साझा कर रहा हूं। खेल को कुछ वापसी करने का यह शानदार तरीका है।’

सनराइजर्स की टीम में के श्रीकांत के रूप में सह सलाहकार मौजूद हैं। टीम में टॉम मूडी मुख्य कोच और वकार यूनुस गेंदबाजी कोच हैं। लक्ष्मण ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह मेरे लिए खेल को कुछ वापस देने का अच्छा मौका है और उस टीम के लिए जिसके बारे में मैं जुनूनी हूं, विशेषकर हैदराबाद के क्रिकेट क्रेजी दर्शकों के लिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें