फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bday Spcl: 52 बरस के हुए जवागल श्रीनाथ, दर्ज है सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड

Tue, 31 Aug 2021 10:24 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Birthday Javagal Srinath: जवागल श्रीनाथ के नाम बतौर भारतीय गेंदबाज सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड है। वो साल 1992, 1996,1999 और साल 2003 में हुए 50-50 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
जवागल श्रीनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ आज अपना 52वां जन्मदिन बना रहे हैं। 31 अगस्त 1969 को कर्नाटक के मैसूर में जन्मे श्रीनाथ ने भारत के लिए 62 टेस्ट, 229 वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने अपने नाम कई खास रिकॉर्ड दर्ज किए।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 551 विकेट लेने वाले इस पूर्व तेज गेंदबाज को बीसीसीआई, आईसीसी, सहित कई दिग्गजों ने जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें कि श्रीनाथ के नाम बतौर भारतीय गेंदबाज सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड है। वो साल 1992, 1996,1999 और साल 2003 में हुए 50-50 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहे हैं।

उन्होंने भारत के लिए वर्ल्ड कप में 34 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने सबसे ज्यादा 44 विकेट लिए हैं। जवागल श्रीनाथ वन-डे में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत की तरफ से वन-डे में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। इस मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 229 मैचों में कुल 315 विकेट चटकाए हैं। पहले स्थान पर अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने 271 मैचों में 337 विकेट झटके हैं। 
विज्ञापन


इंजीनियर से क्रिकेटर बने श्रीनाथ ने साल 1991 में पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में श्रीनाथ कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। उन्होंने नौ ओवर की गेंदबाजी में 31 रन देकर एक विकेट लिया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें