फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमा विहारी ने रचा इतिहास, ईरानी कप में लगातार तीन शतक ठोकने वाले बने पहले क्रिकेटर

Sat, 16 Feb 2019 07:58 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हनुमा विहारी
मौजूदा रणजी चैंपियन विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेले जा रहे ईरानी कप का चौथा दिन हनुमा विहारी के नाम रहा। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विहारी ने शुक्रवार को ईरानी कप में इतिहास रच दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 7
हनुमा विहारी - फोटो : file photo
मौजूदा रणजी चैंपियन विदर्भ के खिलाफ खेले जा रहे ईरानी कप में  रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से विहारी ने दूसरी पारी में 300 गेंदों में 19 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 180 रन की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 7
हनुमा विहारी - फोटो : file photo
इस शतक के साथ ही हनुमा विहारी ईरानी कप के इतिहास में लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इसके साथ ही हनुमा साल 2011 में शिखर धवन (राजस्थान के खिलाफ) के बाद ईरानी ट्रॉफी की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए।

4 of 7
हनुमा विहारी - फोटो : file photo
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी पहली पारी में 330 रन बनाकर आउट हो गई। इस दौरान 25 साल के हनुमा ने 211 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से सबसे अधिक 114 रन रन शानदार शतकीय पारी खेली थी। 
विज्ञापन

5 of 7
हनुमा विहारी - फोटो : File
गौरतलब है कि 25 साल के इस खिलाड़ी ने पिछले साल भी विदर्भ के ही खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए 183 रन की पारी खेली थी। बता दें कि विहारी के लगातार दूसरे शतक से रेस्ट ऑफ इंडिया ने रणजी चैंपियन विदर्भ के सामने शुक्रवार को 280 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

6 of 7
हनुमा विहारी - फोटो : File photo
वहीं, विदर्भ ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 37 रन बनाए हैं और वह लक्ष्य से 243 रन पीछे है। इससे पहले शेष भारत ने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 374 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हनुमा विहारी - फोटो : File
हनुमा विहारी ने अब तक 69 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैचों में 57.52 की औसत से 5465 रन बनाए हैं, जिसमें 15 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा वह टीम इंडिया के लिए चार टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं। सात पारियों में उन्होंने 23.85 की औसत से 167 रन बनाए हैं। विहारी ने सितंबर 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें