फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात लायंस से दो-दो हाथ करने उतरेंगे सनराइजर्स

Thu, 21 Apr 2016 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
आईपीएल के नौवें संस्करण में अब तक तीनों मैच जीतकर गुजरात लायंस का मनोबल ऊंचा है। लिहाजा रैना एंड कंपनी बृहस्पतिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने विजय अभियान को आगे बढ़ाना चाहेगी। लायंस ने सीजन की शुरुआत धमाकेदार की है और वह अपनी इस लय को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भी कायम रखने को इच्छुक है। घरेलू टीम होने का भी फायदा लायंस को मिलेगा। 
विज्ञापन


साथ ही शादी के बाद ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी से भी टीम मजबूत दिखाई दे रही है। जडेजा अपनी शादी के कारण मुंबई में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराने के बाद से लायंस के लिए मैच नहीं खेले हैं।

लायंस टीम सूत्रों का कहना है कि जडेजा टीम में वापसी को तैयार हैं। उनकी शादी की रस्में पूरी हो चुकी है। आईपीएल में पहली बार शिरकत कर रही लायंस ने अपने पहले दो मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस को हराया। इसके बाद रैना की टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में खेल रही राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एरोन फिंच अपने तीन मैचों में तीन अर्द्धशतक ठोक चुके हैं। फिंच ने 74, 50 और 67* रन की पारियां खेली और वह तीनों मैच में मैन ऑफ द मैच रहे। आईपीएल के इतिहास में दूसरी बार किसी खिलाड़ी को लगातार तीन बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया है।

कीवी के हार्डहिटर ब्रैंडन मैककुलम अभी तक बड़ी पारी खेलने मे नाकाम रहे हैं। हालांकि तीन मैचों में उनका सर्वोच्च स्कोर 49 रहा है। कप्तान सुरेश रैना भी अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके हैं। लिहाजा वह सनइराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

दिनेश कार्तिक, ड्वेन ब्रावो और जडेजा लायंस की बल्लेबाजी को मजबूत बनाते हैं। गेंदबाजी में ब्रावो, जेम्स फॉकनर और प्रवीण कुमार पर जिम्मेदारी होगी जबकि जडेजा की वापसी से स्पिन आक्रमण मजबूत होगा। स्पिन प्रवीण तांबे और शादाब जकाती भी हैं। ब्रावो ने तीन मैचों में छह विकेट लिए हैं जबकि जडेजा ने दो मैचों में चार विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन

ये है सनराइजर्स की मजबूती और कमजोरी

- फोटो : amar ujala
दूसरी ओर सनराइजर्स ने तीन में से सिर्फ एक मैच जीता है। उसने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से मात दी थी। कप्तान डेविड वार्नर ने 59 गेंदों में नाबाद 90 रन बनाए थे। इसलिए वह इस मैच में भी अपनी लय कायम रखना चाहेंगे।

लेकिन चोट की वजह से बाहर हुए युवराज सिंह और केन विलियम्सन की गैरमाजूदगी सनराइजर्स के लिए चिंता का सबब है।

हालांकि मोइजेस हेनरिक्स, दीपक हुड्डा और इयोन मोर्गन से इन दोनों की कमी नहीं खलेगी। सीनियर पेसर आशीष नेहरा की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान नई गेंद संभालेंगे। हेनरिक्स और बिपुल शर्मा को उन्हें साथ मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें