फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-10: टूर्नामेंट से ही बाहर हुए गुजरात लॉयंस ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो

Sun, 23 Apr 2017 06:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
ड्वेन ब्रावो - फोटो : NDTV
विज्ञापन
आईपीएल में गुजरात लायंस के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं। इस साल बिग बैश लीग में लगी चोट के बाद से वे संघर्ष कर रहे हैं और हेमस्ट्रिंग चोट से उबरने के लिए वे आईपीएल से बाहर हुए हैं। गुजरात लायंस के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका है। इसकी जानकारी खुद टीम के कप्तान सुरेश रैना ने ही दी।
विज्ञापन


फ्रेंचाईजी के मालिक केशव बंसल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा "चैम्पियन को मिस करेंगे। दुर्भाग्य से चोट के चलते वे इस सीजन से बाहर हो गए हैं। मैं उनके तेजी से ठीक होने की कामना करता हूं।"

Going to miss this Champion! Unfortunately he has been ruled out this season due to injury! I wish him all the best for a speedy recovery! pic.twitter.com/XkKiMN9ojt— Keshav Bansal (@KeshavBansal08) April 23, 2017
विज्ञापन



गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने किंग्स इलेवन के खिलाफ मैच में टॉस पर कहा कि वे रिकवरी में ठीक कर रहे हैं लेकिन खेल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनके अनुसार ब्रावो को चार सप्ताह आराम करने की जरुरत है ताकि वे ठीक हो सकें। उनकी जगह टीम में किसे लेना है, यह फैसला टीम प्रबंधन को लेना है। बकौल रैना ड्वेन टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वे रिकवरी के लिए सब कुछ कर रहे हैं लेकिन ठीक से हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें