आईपीएल-10 में शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शानदार फॉर्म के अलावा उनका रोमांटिक अंदाज भी सामने आया है। मौजूदा आईपीएल सत्र के दौरान बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वह पर्पल कैप के हकदारों की सूची में सबसे आगे हैं। एक सवाल के जवाब में मेरठ निवासी भुवनेश्वर से ने कहा कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्घा कपूर के साथ सुनसान द्वीप में वक्त गुजाराना चाहते हैं।
बता दें कि हाल ही में इस खिलाड़ी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उनसे पूछा गया कि वह उन तीन लोगों के नाम बताएं, जिनके साथ वह किसी सुनसान द्वीप पर वक्त बिताना चाहेंगे। इसके जवाब में उन्होंने पहले जो दो नाम उन्हें सुनकर कोई हैरानी नहीं हुई। पहला नाम उन्होंने पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री का लिया और दूसरा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का।
जब भुवनेश्वर ने तीसरे का नाम लिया तो वह और कोई नहीं बल्कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर थीं। इससे पता चलता है कि भुवनेश्वर, श्रद्धा के जबरदस्त फैन हैं। भुवनेश्वर ने वर्ष 2016 में पर्पल कैप जीता था और इस बार भी वह अब कुल 15 विकेट झटक चुके हैं।