फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs MI: पहले गाली-गलौज...फिर गले मिले, गुजरात-मुंबई के बीच मुकाबले में बवाल, आमने-सामने आए हार्दिक-साई किशोर

Sun, 30 Mar 2025 09:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

हार्दिक और साई किशोर का आमने-सामने आना चर्चा का विषय बन गया है। साई किशोर तब भी इस टीम का हिस्सा थे, जब हार्दिक टीम की कमान संभाल रहे थे। तब हालांकि, किशोर को ज्यादा मौके नहीं मिले थे। अब दोनों का इस तरह एक-दूसरे के आमने-सामने आना चर्चा का विषय बन गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है...
विज्ञापन
साई किशोर और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला एकतरफा रहा। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम कभी मैच में नहीं दिखी। हालांकि, इस मैच में एक ऐसी घटना भी घटी जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, मैच के दौरान गुजरात के स्पिनर साई किशोर और मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या आमने-सामने आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने किशोर के लिए गलत शब्द का भी इस्तेमाल किया, लेकिन मैच के बाद दोनों एक-दूसरे से गले मिलते दिखे। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...
विज्ञापन


GT vs MI: मुंबई के खिलाफ गुजरात ने अहमदाबाद में बरकरार रखा रिकॉर्ड, मौजूदा सत्र की पहली जीत मिली; सुदर्शन चमके

क्या है पूरी घटना?
दरअसल, मुंबई की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी, तो उस दौरान 15वें ओवर में साई किशोर गेंदबाजी के लिए आए। तब हार्दिक स्ट्राइक पर थे। साई किशोर ने चार में से तीन गेंद पर हार्दिक को बीट किया। इसके बाद उन्होंने हार्दिक को घूर कर देखा। इस पर हार्दिक चिढ़ गए और उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो हम यहां लिख नहीं सकते। हालांकि, उनकी आवाज स्टंप माइक पर रिकॉर्ड नहीं हुई, लेकिन होंठ के मूवमेंट से पता चला कि वह क्या कह रहे थे। साई किशोर इसके बाद वापस लौट गए। यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, मैच के बाद हार्दिक ने मुस्कुराते हुए साई किशोर को गले से लगाया और उनकी पीठ भी थपथपाई। फैंस के बीच यह घटना भी चर्चा का विषय रहा। सोशल मीडिया पर फैंस इस घटना को लेकर अलग अलग कहानियां और बयानबाजी कर रहे हैं।
 

साई किशोर ने बाद में घटना पर क्या कहा?

पोस्ट मैच जब साई किशोर से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हार्दिक मेरे अच्छे दोस्त हैं। मैदान के अंदर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं और ऐसा होना चाहिए, लेकिन हम चीजों को व्यक्तिगत रूप से नहीं लेते हैं।' किशोर ने चार ओवर के अपने कोटे में 37 रन देकर एक विकेट लिया। अपनी गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे इस मैच में पिच से उतनी मदद नहीं मिल रही थी, इसलिए मुझे रक्षात्मक रूप से गेंदबाजी करनी पड़ी।' सूर्यकुमार यादव 28 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली और मुंबई के शीर्ष स्कोरर रहे। उनकी तारीफ करते हुए साई किशोर ने कहा, 'सूर्यकुमार ने अच्छा खेला। उन्होंने मेरी सभी अच्छी लेंथ गेंदों को स्वीप किया। अगर कोई अच्छा शॉट खेलता है तो आपको बल्लेबाज को श्रेय देना होगा। इस सीजन के लिए मैंने बहुत मेहनत की है। मैंने बहुत सी चीजों पर काम किया है।'

GT vs MI: 'हमने गलतियां कीं, बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे', रोहित समेत मुंबई पलटन को कप्तान हार्दिक की चेतावनी
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
गुजरात टाइटंस के 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी। गुजरात ने साई सुदर्शन के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से मुंबई इंडियन्स को 36 रन से हराकर मौजूदा सत्र की पहली जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस की दो मैच में यह दूसरी हार है। टाइटंस ने सुदर्शन की 41 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों से 63 रन की पारी और कप्तान शुभमन गिल (38) के साथ उनकी पहले विकेट के लिए 78 और जोस बटलर (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी से आठ विकेट पर 196 रन बनाए। शीर्ष तीन बल्लेबाजों के अलावा गुजरात के अन्य बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा और सिर्फ शेरफेन रदरफोर्ड (18) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए। इसके बाद गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा (18 रन पर दो विकेट) और मोहम्मद सिराज (34 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सूर्यकुमार यादव (48) और तिलक वर्मा (39) के बीच तीसरे विकेट की 62 रन की साझेदारी नहीं टिक सकी। इसके अलावा मुंबई का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें