उन्होंने आगे कहा, इसका दूसरा पहलू मेरी कड़ी मेहनत और अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना है। इसलिए अगर मैं कैच छोड़ता हूं तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने अपनी तरफ से प्रयास नहीं किया।
किस कैच को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं फिलिप्स?
इस दौरान फिलिप्स ने अपने सर्वश्रेष्ठ कैच के विषय में बात की। उन्होंने कहा- मैं शायद टी20 विश्व कप (2022) में सिडनी में मार्कस स्टोइनिस के कैच को सबसे ऊपर रखूंगा। वह काफी अच्छा कैच था। मैं मैदान के बड़े हिस्से को कवर करके गोता लगाकर वह कैच लिया था।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: जीता हुआ मैच हारने के बाद LSG के मालिक गोयनका से बात करते दिखे कप्तान पंत, फैंस ने राहुल को किया याद