फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गंभीर रणजी टीम के लिए सपोर्टिंग स्टाफ की सिलेक्शन प्रक्रिया में नहीं लेंगे हिस्सा

Sat, 04 Aug 2018 11:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gautam gambhir
विज्ञापन

दिल्ली के दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर ने खुद को सीनियर पुरुष टीम के सहयोगी सदस्यों की नियुक्ति से जुड़े साक्षात्कार से अलग कर लिया है। दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की उच्च समिति के द्वारा लिये जाने वाले इस साक्षात्कार में गंभीर के कई पुराने साथी क्रिकेटर भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन


इस समिति में गंभीर विशेष आमंत्रित सदस्य है जिसमें वीरेन्द्र सहवाग, आकाश चोपड़ा और राहुल संघवी शामिल हैं। दिल्ली टीम के कोच के पद के लिए मिथुन मनहास और रजत भाटिया जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने आवेदन दिया है जो गंभीर के साथ प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके है।

डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'गंभीर रणजी ट्रॉफी नियुक्ति से जुड़ी बैठकों में भाग नहीं लेंगे क्योंकि इससे हितों का टकराव हो सकता हैं। हालांकि वह दिल्ली क्रिकेट का खाका तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगे। वह अंडर-16 और अंडर-19 टीम से जुड़ी भर्तियों का हिस्सा होंगे।'
विज्ञापन


केपी भास्कर ने एक बार फिर मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन दिया है, लेकिन तीसरे साल उन्हें यह पद मिलने की संभावना कम है। सीनियर टीम के लिए चयन आवेदनों में मनहास का नाम काफी रोचक है। वह सहवाग और चोपड़ा की कप्तानी में खेले है और राज्य एवं क्षेत्रीय स्तर पर टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है। 

मनहास किंग्स इलेवन पंजाब के भी बल्लेबाजी कोच थे जहां सहवाग कोचिंग सदस्य के प्रमुख थे। भाटिया ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है, उन्होंने कोच का सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम पूरा किया है। मनोज प्रभाकर, अजय रात्रा, लालचंद राजपूत, सुलक्षणा कुलकर्णी, हरि गिदवानी और विनय लंबा ने भी दिल्ली के कोच बनने के दावेदारों में शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें