फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफरीदी को मारी कोहनी फिर धरा था किन्रर रूप, गौतम गंभीर से जुड़े पांच चर्चित किस्से

Fri, 22 Mar 2019 02:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भले ही अब तक आप गौतम गंभीर को पूर्व क्रिकेटर के तौर पर जानते होंगे, लेकिन आज से वे बीजेपी नेता के रूप में पहचाने जाएंगे। 2011 विश्व कप जीत के हीरो रहे इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आखिरकार भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम ही लिया। देश की राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अरूण जेटली और रविशंकर प्रसाद जैसे बड़े नेताओं ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

अब यह अटकले भी तेज हैं कि गौतम आगामी लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी होंगे। ऐसा नहीं है कि गंभीर अचानक से राजनीति में प्रवेश कर गए। क्रिकेट खेलते हुए भी यह खिलाड़ी अपने तेज-तर्रार रवैये, अक्रामक व्यव्हार और बयानों के लिए सुर्खियां बटोरता रहा है। आइए एक नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ चुनिंदा घटनाओं पर....
विज्ञापन

2 of 6
गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी
मारी थी शाहिद अफरीदी को कोहनी: 2007 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी टीम भारत दौरे पर थी। कानपुर में खेले गए तीसरे वन-डे 46 रन से फतह हासिल करते हुए टीम इंडिया ने पांच मैच की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान गंभीर और अफरीदी में तीखी बहस हो गई थी।

एक रन चुराने के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी गंभीर का रास्ता रोकने बीच में खड़े हो गए, इस पर इस भारतीय क्रिकेटर ने अफरीदी को अपनी कोहनी मार दी। फिर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद अंपायर्स को बीच में आना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली और गौतम गंभीर - फोटो : DNA India
कोहली और गंभीर के बीच हुई बहस: साल 2013 की बात है, आईपीएल 6 में कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी संभाल रहे गौतम गंभीर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली से भिड़ गए थे। कोलकाता की टीम गेंदबाजी कर रही थी और बालाजी ने विराट कोहली को कैच आउट कर दिया।

आउट होने के बाद कोहली जब पवेलियन की तरफ जा रहे थे, तभी किसी बात को लेकर गौतम गंभीर से उनकी जबरदस्त तू-तू मैं-मैं हो गई। दोनों खिलाड़ी गुस्से से एक दूसरे पर शब्दबाण चला रहे थे। मामला को आगे बढ़ता देख साथी खिलाड़ियों और अंपायरों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया।

4 of 6
गौतम गंभीर और मनोज तिवारी - फोटो : त
मनोज तिवारी को दी थी मारने की धमकी: 2015 में गंभीर इस कदर आपा खो बैठे थे कि अपने हमवतन भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी को मारने की धमकी तक दे डाली थी। दरअसल, दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली और बंगाल आमने-सामने थी। गंभीर दिल्ली की कप्तानी कर रहे थे तो बंगाल टीम के कप्तान मनोज तिवारी थे।

किसी बात पर दोनों के बीच मतभेद इतने गहरे हो गए कि दोनों हाथा-पाई को उतारू हो गए थे। विवाद के दौरान गौतम ने मनोज को धमकी देते हुए कहा था कि 'शाम को मिल तुझे मारूंगा'। इसके जबाव में मनोज ने कहा कि 'शाम क्या अभी बाहर चल'। मामला तब और भी गंभीर हो गया जब बीच बचाव के लिए आए अंपायर के. श्रीनाथ को गौतम गंभीर ने धक्का दे दिया।
विज्ञापन

5 of 6
कश्मीर पर दिया था विवादित बयान: भारतीय सेना के प्रति क्रिकेटर गौतम गंभीर का लगाव जगजाहिर है। हाल ही में उन्होंने खुद कहा था कि वे बचपन से सेना में जाना चाहते थे, लेकिन रणजी टीम में चुने जाने के बाद वे क्रिकेटर पर बन गए। बीजेपी में शामिल होने से पहले यह पूर्व खिलाड़ी अक्सर कश्मीर के हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहे हैं।

पिछले साल जम्मू-कश्मीर के एक नेता पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा था कि जो भी राजनेता कश्मीर में अपने परिवार के साथ बिना किसी सुरक्षा के दुर्गम इलाके में एक हफ्ता बिताएगा, उसे ही 2019 में चुनाव लड़ने की इजाजत दी जाएगी। इसके बाद दोनों ओर से जुबानी जंग देखने को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माथे पर बिंदी और दुपट्टा ओढ़कर बने थे 'किन्नर': टीम इंडिया से बाहर होने के बाद गंभीर समाज सेवा के क्षेत्र में भी लगातार सेवाएं दे रहे थे। छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद जवानों के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाना हो या फिर कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए एएसआई अब्दुल रशीद की बेटी जोहरा की मदद, गंभीर ने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी के 'गंभीर' भाव से हर किसी को प्रभावित किया।

सितंबर 2018 में गौतम समाज में उपेक्षा और भेदभाव के शिकार किन्नर समाज के लिए भी खड़े हुए थे। उनके कार्यक्रम हिजड़ा हब्बा के उद्धाटन समारोह में उन्होंने माथे पर बिंदी लगाए और दुपट्टा डाले गौतम गंभीर की फोटो जमकर वायरल हुई थी। सांकेतिक रूप से किन्नरों का रूप धरने के लिए खुद किन्नरों ने ही उनकी मदद की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें