फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 लग्जरी कारों के साथ समुद्र में डूबा मालवाहक जहाज, कंपनी ने दिया ये जबाव

Fri, 22 Mar 2019 01:59 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : dailymail.co.uk
ब्राजील से इटली जा रहे एक इटैलियन मालवाहक जहाज पिछले मंगलवार को अटलांटिक महासागर में डूब गया। हैरान करने वाली बात ये है कि जहाज में लदी 2000 से ज्यादा महंगी कारें भी डूब गईं, जो ग्राहकों को सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : dailymail.co.uk
समुद्र की गहराई में समाई कारों में 37 पोर्शे कारें भी शामिल हैं, जो काफी महंगी मानी जाती है। हालांकि, जहाज के डूबने से कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते जहाज में सवार 27 क्रू मेंबर्स को ब्रिटिश मिलिट्री ने अभियान चलाकर बचा लिया। जहाज का नाम ग्रांडे अमेरिका था और इसमें आउडी कंपनी की भी कई कारें लदी हुई थीं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : dailymail.co.uk
बताया जा रहा है कि ये हादसा फ्रांस के तट से 150 माइल दूर अटलांटिक सागर के बीचोंबीच हुआ। जहाज जर्मनी के हम्बर्ग से मोरक्को के कसाब्लांका की तरफ जा रहा था। लेकिन कसाब्लांका के करीब पहुंचने पर इसे जहाज को ब्राजील की तरफ जाने को कहा गया। 

4 of 7
- फोटो : dailymail.co.uk
जहाज अपनी तय दिशा में फ्रांस के ब्रेस्ट से दक्षिण पश्चिम दिशा में चल रहा था, तभी किसी कारणवश आग लग गई जिसके बाद जहाज समुद्र के बीचोंबीच गहराई में डूब गया। अरबों की कीमत की लग्जरी कारों के साथ जहाज सागर की गहराई में समा गया।
विज्ञापन

5 of 7
पोर्श का 911 GT2 RS मॉडल - फोटो : dailymail.co.uk
जहाज 15,000 फीट समुद्र की गहराई में डूब गया। मालवाहक जहाज में पोर्श और ऑडी समेत कई लग्जरी कारें थी जिन्हें ब्राजील में उनके ग्राहकों को सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था। डूबी हुई प्रत्येक पोर्श कार की कीमत 3.88 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पोर्श का 911 GT2 RS मॉडल कुछ समय पहले ही लॉन्च हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जहाज के डूबने से कितना नुकसान हुआ है। इसके अलावा अन्य लग्जरी कारों में ऑडी भी शामिल थी। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : dailymail.co.uk
इस मामले में जर्मन कंपनी पोर्शे ने अपने ग्राहकों को बताया कि उन्हें अपनी कार के लिए अब इंतजार करना पड़ेगा और कंपनी कुछ ही दिनों में नई मैन्युफैक्चरिंग का काम शुरू करने वाली है। कंपनी ने बताया कि जहाज में सभी लेटेस्ट मॉडल की कारें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Car Logos
कंपनी ने लिखा कि हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि 28,000 टन का मालवाहक जहाज जो आपके कारों को लेकर जा रहा था, 12 मार्च को समुद्र में डूब गया जिसके कारण आपको आपकी कारें समय पर डिलीवर नहीं की जा सकती है। लेकिन खासतौर से आपके लिए हम नई कारें डिजाइन करेंगे और अप्रैल महीने में आपको ये डिलीवर कर दी जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें