बीसीसीआई ने चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान कर दिया है इसमें गौतम गंभीर और युवराज सिंह को टीम में जगह नहीं दी गई है।
टीम में इरफान पठान की वापसी हुई है। इनके अलावा टीम में मुरली विजय, जडेजा, विनय कुमार, कोहली, रैना, अश्विन, अमित मिश्रा, शिखर धवन, इशांत और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं।
दूसरे विकेट कीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है।
ये हैं टीम के खिलाड़ी
महेंद्र सिंह धोनी (कैप्टन), शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, मुरली विजय, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, इरफान पठान, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, अमित मिश्रा, विनय कुमार।