फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंत्री के भांजे ने मांगी दो करोड़ की रिश्वत, गिरफ्तार

Sat, 04 May 2013 11:54 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई के हत्थे चढ़े रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के भांजे विजय सिंघला ने रेलवे के अधिकारी महेश कुमार को रेलवे बोर्ड के सदस्य के तौर पर प्रमोशन दिलाने के लिए यह घूस मांगी थी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि प्रमोशन दिलाने के लिए दो करोड़ रुपये की घूस देने की डील हुई थी, जिसमें 90 लाख रुपये पहली किश्त के तौर पर दिए जा रहे थे।

सीबीआई ने इस मामले में सिंघला और महेश कुमार को 90 लाख रुपये की घूसखोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई ने इन दोनों के अलावा सिंघला के एक दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने इस सिलसिले में चंडीगढ़ और मुंबई में छापे भी मारे।

विपक्ष ने मांगा इस्तीफा
इस नए मामले का खुलासा होने से रेल मंत्री के साथ ही यूपीए सरकार फिर घिर गई है।

कानून मंत्री अश्वनी कुमार के बाद भाजपा समेत पूरे विपक्ष ने अब पवन बंसल के इस्तीफे की मांग भी शुरू कर दी है।

सीबीआई ने शुक्रवार को छापा मारकर मुंबई से महेश कुमार को गिरफ्तार कर उनके पास से 90 लाख रुपये की रकम भी बरामद की।

कुमार ने बताया कि वह अपनी पोस्टिंग में बदलाव के लिए दिल्ली में सिंघला और एक अन्य व्यक्ति को यह घूस की रकम देने जा रहे हैं। इसके बाद जांच एजेंसी ने सिंघला को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि प्रमोशन दिलाने के लिए दो करोड़ रुपये की घूस देने की डील हुई थी, जिसमें 90 लाख रुपये पहली किश्त के तौर पर दिए जा रहे थे।

सिंघला और 1975 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस के अफसर महेश कुमार की गिरफ्तारी से रेल मंत्रालय में हड़कंप मच गया है। मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक देर रात जारी थी।
विज्ञापन


रेल मंत्री के कार्यालय की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि पूरे तथ्यों का पता लगाने के बाद ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

महेश कुमार को बृहस्पतिवार को ही रेलवे बोर्ड का सदस्य बनाया गया था। इससे पहले पश्चिमी रेलवे के जीएम थे।

ऐसे मिला सुराग
सूत्रों ने बताया कि तीन चार दिन पहले सीबीआई को किसी ने सूचना दी थी कि रेलवे बोर्ड के सदस्य के रूप में प्रमोशन के लिए घूस का खेल चल रहा है।

बताया जा रहा है कि जो लोग रेलवे बोर्ड के मेंबर बनने की होड़ में थे, उनमें से ही किसी ने पद हाथ से निकलने के बाद सीबीआई को यह जानकारी दी। इसके बाद ही जांच एजेंसी ने शुक्रवार को छापेमारी और गिरफ्तारियां कीं।

महेश कुमार के नाम है गिनीज रिकॉर्ड
रेलवे बोर्ड के तौर पर प्रमोशन पाने वाले महेश कुमार के नाम गिनीज बुक में रिकॉड भी दर्ज है। उन्होंने सबसे कम समय 36 घंटे के अंदर ही दुनिया में सबसे बड़े रूट रिले इंटरलॉकिंग के कारनामे को अंजाम दिया।
विज्ञापन


उन्होंने यह कामयाबी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हासिल की और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे अकेले रेल अधिकारी हैं।

रेल मंत्री की शह पर ली घूस: भाजपा
रेलवे में घूस के नए मामले के खुलासे के बाद आक्रामक भाजपा ने यूपीए सरकार पर फिर हमला बोल दिया है। भाजपा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह घूस रेल मंत्री पवन कुमार बंसल की शह पर ली जा रही थी। भाजपा ने सोमवार को इस मामले पर संसद गरमाने की तैयारी भी कर ली है।

बंसल से कांग्रेस ने मांगी सफाई
पवन बंसल से कांग्रेस हाईकमान ने सफाई मांगी है और बंसल शनिवार सुबह सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह को मिलकर सफाई देंगे।

रेल मंत्री के लिए सबसे बड़ी मुश्किल इस बात की है उनका भांजा रंगे हाथ पकड़ा गया है।

इस मामले में यह भी सच है कि जिस काम के लिए रिश्वत ली गई वह हुआ भी, यानी महेश कुमार को रेलवे बोर्ड के तौर पर प्रमोशन मिला भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें