फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगुली बोले, सचिन को संन्यास ले लेना चाहिए

Wed, 12 Dec 2012 12:50 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के सफलतम कप्तान और सौरभ गांगुली ने खराब फार्म से जूझ रहे सचिन तेंदुलकर की आलोचना करते हुए कहा कि अगर वह सचिन की जगह होते तो ऐसी परिस्थितियों में संन्यास ले लेते। गांगुली ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा, ‘सचिन को रन बनाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं और यही कारण है कि वह इतने लंबे समय तक टिके हुए हैं। लेकिन उन्हें अब इस स्थिति से निकलने की जरूरत है।
विज्ञापन


अगर मैं उनकी जगह होता तो निश्चित रूप से संन्यास ले लेता। सचिन के पास अब यही विकल्प है कि या तो वह अपनी फार्म हासिल करें या फिर संन्यास ले लें। सभी क्रिकेटप्रेमी उन्हें रन बनाते हुए देखना चाहते हैं। सभी चाहते हैं कि वह अच्छा प्रदर्शन करते हुए संन्यास लें न कि इस तरह खराब फार्म से जूझते हुए।’
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें