शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज में धवन ने एक बार फिर वापसी की। तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में दमदार अर्धशतक (74) जड़ा तो दूसरे मैच में शतक (96) से चार रन पहले आउट हो गए। वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए अब हर तरह से टीम में फिट बैठ रहे थे, उनके बल्ले से रन भी निकल रहे थे, लेकिन सीरीज के आखिरी मुकाबले में वह एक फिर से चोटिल हो गए और चोट ने उनके करियर पर दोबारा ब्रेक लगा दिया।