वहाब रियाज
मैच रिपोर्ट में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने जिक्र किया कि गेंद की स्थिति बदली हुई थी, लेकिन इसमें किसी का नाम नहीं लिखा था। सूत्र के अनुसार उन्होंने रिपोर्ट में कहा कि क्रिकेट बोर्ड और मैच अधिकारियों को गेंद की हालत पर करीबी नजर रखनी चाहिए। सरफराज ने कहा कि उनकी टीम ने नियमों का पालन किया, लेकिन साथ ही कहा कि इस घटना को बढ़ा चढ़ाकर पेश नहीं किया जाना चाहिए।