फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीवी बल्लेबाजों ने निकाली अंग्रेजों की हेकड़ी

Fri, 22 Mar 2013 01:42 PM IST
आकलैंड/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पीटर फुल्टन (नाबाद 124) और केन विलियम्सन (नाबाद 83) की शानदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 250 रन बना लिए थे।
विज्ञापन


टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने सधी शुरुआत की। पीटर फुल्टन और एचडी रदरफोर्ड ने पहले विकेट लिए 79 रनों की साझेदारी की। रदरफोर्ड 37 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद फुल्टन और विलियम्सन ने पूरे दिन बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। फुल्टन ने 277 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों और तीन शानदार छक्कों की मदद से नाबाद शतक जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


34 वर्षीय फुल्टन ने इससे पहले 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में 75 रन की पारी खेली थी जो उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।

विलियम्सन ने भी बेहतरीन पारी खेलते हुए 13 चौकों की मदद से 186 गेंदों में 83 का स्कोर बनाकर पहले दिन स्कोर 250 तक पहुंचाने में मदद की।

मालूम हो कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुए सीरीज के दोनों मैच बारिश के चलते ड्रॉ रहे थे। ऐसे में तीसरा और अंतिम टेस्ट निर्णायक हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें