जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में क्रिस गेल (101) और शिवनारायण चंद्रपाल (108) के शानदार शतकों के दम पर वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने आठ विकेट के नुकसान पर 381 रन बनाए थे। इस तरह अब तक वेस्टइंडीज को 206 रनों की मजबूत बढ़त हासिल को चुकी है। जबकि अभी भी उसके दो खिलाड़ी आउट होने बाकी हैं। टिनो बेस्ट 11 और शेन शिलिंगफोर्ड 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने 145 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली। इस पारी में गेल ने 12 चौके और 4 छक्के जमाए।
टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपाल ने 13 चौकों की मदद से 108 रनों की शतकीय पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने भी 86 रनों की उपयोगी पारी खेली।