फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी से बेहतर लगते थे कार्तिक, माही की विकेटकीपिंग पर भी इस दिग्गज को था शक

Tue, 09 Jun 2020 01:10 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ततेंदा ताइबू का मानना है कि मानसिक मजबूती महेन्द्र सिंह धोनी को उनके समकक्ष खिलाड़ियों से अलग बनाती है। इस पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 'स्पोर्ट्स रुलर यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'मैंने धोनी को पहली बार तब देखा था जब वह भारत 'ए' टीम के साथ आए थे। मुझे लगा कि कार्तिक धोनी से ज्यादा स्वाभाविक है। कार्तिक विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में अधिक स्वाभाविक लगते हैं।'
विज्ञापन

2 of 4
जिम्बाब्वे दौरे के दौरान धोनी - फोटो : ट्विटर
ताइबू ने इसके बाद धोनी की तकनीकी क्षमता का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'धोनी जब विकेटकीपिंग करते हैं तब भी उनका तरीका थोड़ा अलग होता है। आमतौर पर कीपिंग के समय विकेटकीपरों की दोनों हाथों कि छोटी अंगुली एक साथ रहती है, लेकिन धोनी के साथ ऐसा नहीं है। अपनी अलग तकनीक के बाद भी वह कैच पकड़ते हैं और पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर देते है।'
विज्ञापन

3 of 4
ताइबू ने कहा कि धोनी की बल्लेबाजी के साथ भी ऐसा ही है। उनकी तकनीक अलग है, लेकिन आंख-हाथ का सामंजस्य और मानसिक मजबूती कमाल की है। उन्होंने कहा, 'आमतौर पर अगर आपका तरीका अलग है तो कोच बदलाव लाने के लिए कहते है लेकिन के आंकड़े सबको गलत साबित करते है।'
विज्ञापन

4 of 4
एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'गिलक्रिस्ट नैसर्गिक बल्लेबाज थे, लेकिन नैसर्गिक विकेटकीपर नहीं थे। वह बल्लेबाजी की तुलना में विकेटकीपिंग का अभ्यास ज्यादा करते थे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें