फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Musheer Khan: मुशीर खान की शतकीय पारी से प्रभावित हुए पूर्व विकेटकीपर, जताई टीम इंडिया में चयन की उम्मीद

Sat, 07 Sep 2024 05:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय विकेटकीपर विजय दहिया ने उनके प्रदर्शन को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि अगर मुशीर निरंतरता बनाए रखते हैं तो भविष्य में वह भारतीय टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं। 
विज्ञापन
मुशीर खान - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दलीप ट्ऱॉफी 2024 में धमाल मचाने वाले मुशीर खान सुर्खियों में बने हुए हैं। इंडिया बी की तरफ से खेलते हुए उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया और डेब्यू मैच में ही इंडिया ए के खिलाफ जोरदार शतक जड़ा। अब पूर्व भारतीय विकेटकीपर विजय दहिया ने उनके प्रदर्शन को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि अगर मुशीर निरंतरता बनाए रखते हैं तो भविष्य में वह भारतीय टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं। 
विज्ञापन

शतक जड़ने वाले मुशीर दूसरी पारी में शून्य पर आउट
19 वर्षीय बल्लेबाज ने गुरुवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया। इंडिया बी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 181 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का तीन दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दलीप ट्रॉफी के अपने पहले मैच में मुशीर ने किसी युवा द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर दर्ज किया। हालांकि, दूसरी पारी में वह आकाश दीप का शिकार बन गए। वह कोई रन नहीं बना सके। 

दहिया ने की मुशीर की सराहना
दहिया ने मुशीर की तारीफ करते हुए कहा- मुशीर को उनकी मानसिकता सबसे अलग बनाती है क्योंकि वह मजबूत मानसिकता वाला खिलाड़ी है। मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता, लेकिन अगर वह लगातार रन बनाता रहा तो वह भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। 

वहीं, दहिया मुशीर की निरंतरता से भी प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा- उनकी (मुशीर) बल्लेबाजी की सबसे खास बात उनकी निरंतरता है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल और फाइनल में रन बनाए और फिर 2024 में घरेलू क्रिकेट के पहले दिन शतक जड़ा। 
विज्ञापन

सचिन को पीछे छोड़ा
मुशीर खान ने अपनी इस धमाकेदार पारी में 16 चौके और पांच छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने सचिन को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, सचिन ने 1991 में वेस्ट जोन की तरफ से डेब्यू करते हुए ईस्ट जोन के खिलाफ 159 रनों की दमदार पारी खेली थी। अब मुशीर उनसे आगे निकल गए। हालांकि, मुशीर बाबा अपराजित (212 रन) और खान यश (193 रन) ढुल से पीछे हैं। इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज को कुलदीप यादव ने रियान पराग के हाथों आउट कराया। हालांकि, वह दोहरे शतक से चूक गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें