भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना अपनी विवादित बयान के चलते सुर्खियों में हैं। टीम इंडिया के बाएं हाथ के इस पूर्व क्रिकेटर को तमिलनाडु प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच की कॉमेंट्री करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर रैना की जमकर आलोचना हो रही है।
सुरेश रैना आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग की कॉमेंट्री के दौरान जब कमेटेटर्स ने उनसे यह पूछा कि दक्षिण भारत की संस्कृति को उन्होंने कैसे अपनाया। इस सवाल के जवाब में रैना ने कहा, मेरा विचार है कि मैं भी एक ब्राह्मण हूं, मैं चेन्नई में 2004 से खेल रहा हू्ं, मुझे यहां की संस्कृति बेहद पसंद है, मैं अपने टीम साथियों से प्यार करता हूं, मैं यहां अनिरुद्ध श्रीकांत, एस बद्रीनाथ और लक्ष्मीपति बालाजी के साथ खेला हूं।
रैना ने आगे कहा, चेन्नई सुपर किंग्स में हमारा प्रशासन अच्छा है, हमारे पास खुद को साबित करने का लाइसेंस है, मैं वहां की संस्कृति को बहुत पसंद करता हूं, मैं अपने आपको भाग्यशाली मानता हूं कि मैं सीएसके का हिस्सा हूं। उनके इस बयान के बाद लोग सोशल मडिया पर उनकी आलोचना कर रहे हैं।
इसके बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, सुरेश रैना आपको शर्म आनी चाहिए।
टीएनपीएल कमेंटेटर के मुताबिक, रैना से यह सवाल इसलिए पूछा गया क्योंकि उन्हें डांस करने, धोती पहनने, और सीटी बजाते कई बार देखा गया है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग की कॉमेंट्री के दौरान रैना की इस जातिवादी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया लोगों उन्हें खरी-खोटी सुनाई। मैं ब्राह्मण हूं सुरेश रैना का यह बयान ट्रेंड कर रहा है।