फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhammika Niroshana shot Dead: श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 कप्तान धम्मिका की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

Wed, 17 Jul 2024 04:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निरोशन ने 2004 में खेल के सभी प्रारूपों से समय से पहले संन्यास ले लिया था। उन्होंने 2002 में कप्तानी संभालने से पहले 2000 में अंडर-19 में पदार्पण किया था। दिसंबर 2004 में, निरोशन ने अपना अंतिम मैच खेलने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
धम्मिका निरोशन - फोटो : श्रीलंका क्रिकेट(ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 कप्तान धम्मिका निरोशन की बुधवार को  उनके घर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्रीलंका पुलिस मामले की जांच कर रही है। 2001-2004 के बीच निरोशन ने गॉल क्रिकेट क्लब के लिए 12 प्रथम श्रेणी और आठ लिस्ट ए मैचों में भाग लिया था। इनमें उन्होंने  300 से अधिक रन बनाए और 19 विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन


निरोशन ने 2004 में खेल के सभी प्रारूपों से समय से पहले संन्यास ले लिया था। उन्होंने 2002 में कप्तानी संभालने से पहले 2000 में अंडर-19 में पदार्पण किया था। दिसंबर 2004 में, निरोशन ने अपना अंतिम मैच खेलने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को अलविदा कह दिया। भले ही निरोशन ने श्रीलंका की सीनियर टीम में पदार्पण नहीं किया, लेकिन उन्होंने अंडर-19 स्तर पर एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा और फरवीज महारूफ जैसे स्टार श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ खेला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें