फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: भारत के पूर्व क्रिकेटर का कोरोना से निधन, शोक में क्रिकेट जगत, निरंजन शाह ने भी दुख जताया

Tue, 04 Jan 2022 06:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जडेजा ने सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी में आठ मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 100 रन बनाए और साथ ही 10 विकेट भी चटकाए। 
 
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट को मंगलवार को बड़ा झटका लगा। पूर्व क्रिकेटर अंबाप्रतापसिंहजी जडेजा का आज निधन हो गया। वह कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे थे। जडेजा 69 वर्ष के थे। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा- एससीए में हर कोई अंबाप्रतापसिंहजी जडेजा के निधन पर शोक में है।
विज्ञापन


एससीए ने कहा- उनका कोविड-19 से जूझते हुए आज तड़के वलसाड में निधन हो गया। जामनगर के रहने वाले अंबाप्रतापसिंहजी मध्यम गति के तेज गेंदबाज थे। साथ ही दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते थे। उन्होंने सौराष्ट्र की तरफ से रणजी ट्रॉफी में आठ मैच खेले थे। 
विज्ञापन

फोटो क्रेडिट: स्पोर्ट्स्टार

इसके अलावा अंबाप्रतापसिंहजी गुजरात पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी भी रह चुके थे। उन्होंने सौराष्ट्र के लिए अपने करियर में आठ रणजी मुकाबले खेले। इसमें उन्होंने 11.11 की औसत से 100 रन बनाए। इसके अलावा 17 की औसत से 10 विकेट भी लिए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने भी जडेजा के अंबाप्रतापसिंहजी के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन


निरंजन शाह ने कहा- अंबाप्रतापसिंहजी एक शानदार खिलाड़ी थे। कई बार मेरी उनके साथ क्रिकेट क्रिकेट को लेकर बातचीत हुई। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। पिछले साल भी कोरोना के कारण कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों का निधन हुआ था। जामनगर के रहने वाले जडेजा दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज एवं दाएं हाथ के बल्लेबाज थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें