फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: विराट के बचाव में उतरे पाकिस्तान के सलमान बट, बोले- पहली गेंद पर आउट होना कोई बड़ी बात नहीं

Tue, 10 Aug 2021 08:45 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बचाव किया है। उनका कहना है कि पहली गेंद पर आउट होना कोई बड़ी बात नहीं  है। नॉटिंघम टेस्ट में रन मशीन कोहली जेम्स एंडरसन की पहली गेंद पर आउट हुए थे। 
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस श्रृंखला का पहला मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला गया। जो खराब मौसम और बारिश के चलते ड्रॉ समाप्त हुआ। वैसे इस मैच में भारत की पकड़ मजबूत थी अगर बारिश ने खलल न डाला होता तो टीम इंडिया की जीत तय थी। सीरीज का टेस्ट टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए अच्छा नहीं रहा और वह खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने उन्हें अपनी पहली गेंद पर आउट कर दिया। उसके बाद से विराट कोहली की फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है। इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली से भारत को बहुत उम्मीद है लेकिन जिस तरह वह आउट हुए उसे लेकर चिंता करना लाजिमी है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने विराट का बचाव किया है। 

विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट का मानना है कि कि पहली गेंद पर आउट होना कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है, कोहली इस पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में वापसी करेंगे। यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सलमान ने कहा, विराट कोहली इनसान हैं, हर खिलाड़ी के करियर में फॉर्म को लेकर उतार-चढ़ाव आता है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि विराट कोहली वन क्लास प्लेयर हैं  उन्होंने दुनिया भर में रन बनाए हैं जिनमें उनके 70 अंतरराष्ट्रीय शतक शामिल हैं। 

सलमान बट ने आगे कहा, यह सही है कि बीते दो वर्षों से वह अपने खेल में शीर्ष पर नहीं रहे, लेकिन वह अब भी आईसीसी की रैंकिंग में टॉप 5 क्रिकेटरों मे शामिल हैं, इससे पता चलता है कि उन्होंने कितना शानदार प्रदर्शन किया है और उनकी क्षमता क्या है, यह समय विराट के फॉर्म में वापस आने का है, यह सीरीज मुश्किल हो सकती है लेकिन मुझे लगता है कि वह शानदार वापसी करेंगे। 

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के मुताबिक, पहली गेंद पर आउट होना कोई बड़ी बात नहीं है, यह बस समय की बात है, वह इससे बहुत चिंतित नहीं होंगे, हां यह जरूर है कि उनके फैंस में चिंता बनी रहती है कि विराट रन बनाए और मैच जिताऊ पारी हर बार खेलें, वह इस समय बुरे दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन विराट इस पर भी जीत हासिल करेंगे और उनका अच्छा समय वापस आएगा।
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेला गया पहला मुकाबला ड्रॉ रहा, हालांकि इस मैच में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत थी। अगर मौसम ने साथ दिया होता को इसमें कोई शक नहीं था कि भारत इस सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने कामयाब हो जाता। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स पर 12 अगस्त से खेला जाएगा। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें