फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान: विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाने जाने पर बोले सलमान बट, कहा- मुझे हैरानी नहीं है

Thu, 09 Dec 2021 11:30 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली को भारत की वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं इस फैसले से हैरान नहीं हूं। विराट पर वर्कलोड ज्यादा था। लोग उनसे अधिक रन बनाने की उम्मीद करते हैं। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया। इस दौरान बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने भारत के नए एकदिवसीय कप्तान की घोषणा भी की। बोर्ड चयनकर्ताओं ने विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को एकदिवसीय टीम का नया कप्तान बनाया है। जिसे लेकर क्रिकेट विशेषज्ञों में बहस जारी है। अब इस बहस में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट भी शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन


सलमान बट ने किया फैसले का स्वागत

विराट को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि पूर्व कप्तान अंतरराष्ट्रीय टी-20 और एकदिवसीय कप्तानी से ओवरलोडेड थे। वह बीते दो वर्षों से शतक नहीं लगा पाए, जिसके चलते यह दबाव सामान्य से अधिक लग रहा था। बट ने आगे कहा कि बीसीसीआई ने आखिरकार अपने आधुनिक समय के महान खिलाड़ी के कार्यभार को प्रबंधन ने मैनेज कर लिया है। 

बीसीसीआई के फैसले से हैरान नहीं सलमान

सलमान बट ने आगे कहा, यह मेरे लिए आश्चर्य की बात नहीं है, यह कार्ड्स पर था, वैसे भी इसका कोई मतलब नहीं है अगर वह केवल टी-20 के कप्तान हैं, उन्होंने आगे कहा एक निश्चित खिलाड़ी पर दबाव कम करने के लिए लाल गेंद और सफेद गेंद के बीच सफेद को अलग करना समझ में आता है, भारत ज्यादा टी20 मैच नहीं खेलता है वह मुख्य रूप से वनडे और टेस्ट मैच खेलता है। काम का बोझ कम करने के लिए कोहली को सफेद गेंदे की कप्तानी से जाना पड़ा। 
विज्ञापन


सलमान बट के मुताबिक, जैसा कि मैंने कहा, यहां आश्चर्य की कोई बात नहीं है, यह अच्छी बात है क्योंकि आप देखेंगे कि विराट कोहली का प्रदर्शन बेहतर होता जा रहा है क्योंकि वह अत्यधिक ओवरलोडेड थे,  दबाव तब और भी बढ़ जाता है जब सबकी निगाहें उन पर होती हैं और लोग सिर्फ उनके रन नहीं बनाने की बात करते हैं, लोगों के लिए उनका 50 रन बनाना कोई मायने नहीं रखता था। मुझे लगता है कि यह रोहित शर्मा के साथ एक बेहतरीन आदान-प्रदान था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें