फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI Controversy: वनडे के भविष्य को लेकर विवाद, वसीम अकरम को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने दिया जवाब

Sun, 24 Jul 2022 08:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भी कहा था कि वनडे क्रिकेट साइडलाइन होता जा रहा है। क्रिकेट का यह फॉर्मेट एक तरह से खत्म होता जा रहा है। हालांकि, कुछ पूर्व क्रिकेटर्स वनडे क्रिकेट के समर्थन में भी हैं। इन्हीं में से एक ने वसीम को जवाब दिया है।
विज्ञापन
वसीम अकरम और सलमान बट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के वनडे फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद से पिछले कुछ हफ्तों में वनडे के भविष्य को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है। कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर्स इसके समर्थन में हैं तो कई क्रिकेटर्स इसका विरोध कर रहे हैं। भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा था कि वह वनडे मैच देखते-देखते एक समय बोर हो जाते हैं और टीवी ऑफ कर देते हैं।
विज्ञापन


 

वहीं, हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भी कहा था कि वनडे क्रिकेट साइडलाइन होता जा रहा है। क्रिकेट का यह फॉर्मेट एक तरह से खत्म होता जा रहा है। हालांकि, कुछ पूर्व क्रिकेटर्स वनडे क्रिकेट के समर्थन में भी हैं। पाकिस्तान के ही एक पूर्व कप्तान सलमान बट ने वसीम अकरम को जवाब दिया है। 


वसीम अकरम

अपने यूट्यूब चैनल पर सलमान बट ने वनडे फॉर्मेट के बारे में विस्तार से बातचीत की। बट ने कहा- कुछ खिलाड़ी ऐसे जो कोई एक फॉर्मेट खेलना चाहते हैं।। वनडे और टी-20 के बीच सबसे बड़ा अंतर यह है कि टी-20 में आपको लीग खेलने को मिलता है। इसमें अधिक पैसा है। कोई क्रिकेटर इसे छोड़ना नहीं चाहता।

उन्होंने कहा- वनडे में बड़े टूर्नामेंट होते हैं, लेकिन इसमें कोई लीग नहीं होती है। इसलिए अगर किसी को व्यस्त कार्यक्रम के साथ थकावट का सामना करना पड़ रहा है, तो वे वनडे से संन्यास लेना पसंद करते हैं। इस तरह उनके पास टी20 में कैश-रिच टूर्नामेंट खेलने का विकल्प होता है और फिर लंबे फॉर्मेट में वह टेस्ट खेलते हैं। 

10 Interesting facts about Pakistani left hander Salman Butt
सलमान बट

बट ने कहा- वनडे क्रिकेट के स्तंभों में से एक है। मैं कभी नहीं चाहूंगा कि यह खत्म हो। इस फॉर्मेट में कई खिलाड़ियों के नाम बड़े रिकॉर्ड हैं। एक समय था जब विश्व चैंपियन की पहचान केवल वनडे मैचों से ही होती थी। बट ने वसीम अकरम की टिप्पणी पर भी खुल कर कहा। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम की राय का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि उन्होंने 502 विकेट वनडे में ही लिए हैं।

बट ने कहा- वनडे क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट और सबसे छोटे फॉर्मेट का मिश्रण है। इसमें स्किल की असली परीक्षा होती है। इसलिए मेरा मानना है कि वनडे फॉर्मेट रहना चाहिए। मैं अन्य सभी विचारों का सम्मान करता हूं। वसीम भाई हमारे लीजेंड हैं। हम कौन होते हैं उनसे कुछ कहने वाले।
विज्ञापन

Wasim Akram- International Cricket Career in Numbers

बट ने कहा- मैं उनकी राय का सम्मान करता हूं, लेकिन उनके नाम वनडे में भी 500 से ज्यादा विकेट हैं। विश्व कप में उन्होंने जो दो गेंदें फेंकी, वे सभी को याद हैं। आप उन गेंदों को टी20 में नहीं देखेंगे। टी-20 फॉर्मेट में पर्याप्त समय नहीं है। वह वनडे विश्व कप फाइनल में मैन ऑफ द मैच थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें