फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZC: न्यूजीलैंड ने इस पूर्व खिलाड़ी को बनाया गेंदबाजी कोच, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले संभालेंगे जिम्मेदारी

Thu, 29 Aug 2024 03:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ बेंगलुरु में 16 से 20 अक्टूबर तक सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलेगी जिसके बाद पुणे (24 से 28 अक्टूबर) और मुंबई (एक से पांच नवंबर) में टेस्ट खेले जाएंगे।
विज्ञापन
जैकब ओरम - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व तेज गेंदबाज जैकब ओरम को टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। न्यूजीलैंड के लिए तीन वनडे और चार टी20 विश्व कप खेल चुके 46 वर्षीय ओरम सात अक्टूबर को जिम्मेदारी संभालेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र के तहत खेली जाएगी। 
विज्ञापन

 

अक्टूबर में होगी भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज
न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ बेंगलुरु में 16 से 20 अक्टूबर तक सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलेगी जिसके बाद पुणे (24 से 28 अक्टूबर) और मुंबई (एक से पांच नवंबर) में टेस्ट खेले जाएंगे। हाल में अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप के दौरान ओरम न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच रहे थे। उन्होंने 2022 में घरेलू सरजमीं पर हुए विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड की महिला टीम के लिए यही भूमिका अदा की थी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, पिछले साल बांग्लादेश के टेस्ट दौरे पर, फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ हाल में हुए आईसीसी टी20 विश्व कप में टीम के गेंदबाजी कोच के तौर पर टीम की मदद करने के बाद 229 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके ओरम आधिकारिक रूप से न्यूजीलैंड के सहयोगी स्टाफ में शामिल होंगे।
विज्ञापन

ओरम ने कहा, मैं न्यूजीलैंड के साथ फिर से जुड़ने का अवसर पाकर वास्तव में उत्साहित हूं। ऐसी टीम के साथ दोबारा जुड़ना मेरे लिए बहुत मायना रखता है। यह टीम मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा रही है। यह मेरे लिए वास्तविक में सम्मान की बात है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें