फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर पाटिल का निधन, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था एकमात्र टेस्ट

Tue, 15 Sep 2020 04:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदाशिव राव पाटिल नहीं रहे। कोल्हापुर में मंगलवार को 86 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। एक टेस्ट मैच में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके पाटिल ने अपने निवास स्थान में तड़के साढ़े चार बजे के आसपास शरीर त्यागा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी अपने पूर्व खिलाड़ी की मौत पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन


1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पॉली उमरीगर की कप्तानी में अपना एकमात्र टेस्ट खेलने वाले सदाशिव राव को ज्यादा मौके नहीं मिल पाए। 1952 से 1964 के बीच 36 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 866 रन और 83 विकेट लेने वाले इस तेज गेंदबाज ऑलराउंडर ने रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें