जैव सुरक्षित वातावरण में क्रिकेट
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए जैविक रूप से सुरक्षित बबल तैयार करने में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मदद मांगी है। जिम्बाब्वे टीम 20 अक्तूबर को पाकिस्तान पहुंचेगी, उनके टी-20 और वन-डे मैच मुल्तान और रावलपिंडी में होने की संभावना है। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, 'दोनों स्थानों पर विचार हो रहा है क्योंकि वहां पर राष्ट्रीय टी-20 चैम्पियनशिप जैव सुरक्षित माहौल में होगी।'